आगरा

Bharat Bandh in UP : सवर्णों के भारत बंद को सफल बनाने के लिए सर्व समाज संघर्ष समिति लगा रही पूरा जोर, आज करेगी ये काम

Bharat Bandh in UP : 6 सितंबर को भारत बंद के नाम पर होगा सवर्णों का आंदोलन। इसको सफल बनाने के लिए सर्व समाज संघर्ष समिति अपना पूरा जोर लगा रही है।
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2018, 3:09 PM IST
Feature image

आगरा। मोदी सरकार द्वारा SC-ST Act की मूल स्वरूप में बहाली के बाद सवर्णों ने 6 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। इसको सफल बनाने के लिए सर्व समाज संघर्ष समिति आगरा में अपना पूरा जोर लगा रही है। समिति ने लोगों से शहर के बाजारों को बंद करने की अपील की है। इसके लिए बुधवार को अग्रसेन भवन से बाइक रैली निकालकर 6 सितंबर को प्रतिष्ठानों को बंद करने की अपील की जाएगी। समिति के सदस्यों का कहना है कि 6 सितंबर को भारत बंद का मकसद उन सांसदों व नेताओं को सबक सिखाना है जो एससी/एसटी एक्ट के दोबारा संशोधन के बाद भी मूक दर्शक बने हुए हैं।

इसलिए नाराज हैं सवर्ण
दरअसल 21 मार्च को Supreme Court ने SC-ST Act के दुरुपयोग की बात को मानते हुए नई गाइड लाइंस जारी की थीं। नई गाइडलाइंस के मुताबिक एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों में तुरंत मुकदमा दर्ज करने के लिए मना किया गया था। इसको लेकर पहले डीएसपी लेवल के पुलिस अफसर द्वारा सात दिनों के अंदर जांच की बात कही गई थी। साथ ही ऐसे मामलों में सरकारी कर्मचारी द्वारा अग्रिम जमानत के लिए आवेदन करने की बात थी। निर्दोष लोगों को बचाने के लिए सर्वोच्च अदालत ने ये निर्देश जारी किए थे।

लेकिन इन निर्देशों से दलित भड़क गए और उन्होंने एससी/एसटी एक्ट को पहले की तरह बनाने की मांग करते हुए 2 अप्रेल को bharat band किया और देश भर में तमाम हिंसा की घटनाओं को अंजाम दिया। दलितों की नाराजगी से सरकार बैकफुट पर आ गई और उसने एक्ट में संशोधन कर इसे वापस इसके मूल स्वरूप में बहाल कर दिया। सरकार के इस फैसले के बाद से सवर्ण काफी नाराज हुए। उनका मानना है कि सरकार ने ऐसा करके सवर्णों के साथ गलत किया है। ये फैसला लोगों को लड़ाने वाला है। इस एक्ट के दुरुपयोग के कारण भविष्य में सवर्णों की पीड़ियां शोषित होंगी। लिहाजा एक्ट के पुन: संशोधन का विरोध करते हुए सवर्णों ने 6 सितंबर को भारत बंद का आवाह्न किया है। सवर्ण सुप्रीम कोर्ट के संशोधित एक्ट की मांग कर रहे हैं।

Updated on:
5 Sep 2018, 3:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?