भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम खंडेलवाल ने सर्वप्रथम सभी को भगवान परशुराम की जयन्ती और अक्षय तृतीया की बधाई दी।
आगरा। प्रेदेश के आह्वान पर किए गए स्वच्छता अभियान पर आज आगरा महानगर ने सेन्ट जोन्स, चौराहा हनुमानजी मंदिर पर स्वच्छ्ता कार्यक्रम किया। सड़क पर पड़े कूड़ा, दोनें, फूलमालाओं को साफ कर साफ सफाई की गई। इससे पहले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम खंडेलवाल ने सर्वप्रथम सभी को भगवान परशुराम की जयन्ती और अक्षय तृतीया की बधाई दी।
ये भी पढ़ें -
दूषित मानसिकता फैलाने का प्रयास
प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि भगवान परशुराम ने धरती पर व्याप्त अत्याचार और जुल्मियों को समाप्त कर इस सृष्टि को जुल्मियों विहीन कर दिया था। दूसरा आज देश में कांग्रेस, सपा, बसपा दूषित मानसिकता के चलते देश मे असफल जातिवाद में बांट रही हैं। विपक्षीयों की ये चाल बीजेपी और देश की जनता कभी सफल नहीं होने देगी। भारत की जनता इन सभी पार्टियों की सरकार देख चुकी है। इन पार्टियों ने केन्द्र और राज्यों की सरकार को जम कर लूटा है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर रहा था। मंत्रियों से लेकर संतरी तक अकाण्ड भ्रष्टाचार कर रहे थे, जिसके चलते कई जेल में है। स्वच्छता कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने की। कार्यक्रम सयोजक नवल तिवारी रहे।
ये भी पढ़ें -
सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अब बैंक से मिलेगा भुगतान, बाबू ने किया परेशान तो होगी सख्त कार्रवाई
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर, विधायक जगन गर्ग, डॉ. धेर्मेश, विजय शिवहरे, ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, नवल तिवारी, अशफ़ाक सैफी, निर्मला दिक्सित, भानु महाजन, हेमंत भोजवानी, अशोक पिप्पल, राज कुमार गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता मोंटी, संजीव चौबे, प्रभुदयाल प्रजापति, संध्या जोशी, मनोज गर्ग, अश्वनी शर्मा, मनोज शर्मा, इरफान कुरैशी, रवि माहौर, रामनरायन जैन, शिवकुमार राजौरा, भरत शर्मा, राजीव लवणीय, महेश निषाद,अनुरुद भदौरिया, विनोद सारस्वत, हरवीर सिंह, मून पंडित, पंकज माहौर पार्षद, दिनेश गर्ग, श्याम पेगोरिया, दाऊ वर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी बॉबी वर्मा आदि उपस्थित रहे।