
आगरा। महाराष्ट्र में कौन सरकार बनाने जा रहा है। एनसीपी नेता अजीत पवार के दावे के बाद महाराष्ट्र की राजनीति और भी रौचक मोड़ पर पहुंच गई है। अब 30 नवंबर तक तय होगा, कि सरकार किसकी बनने जा रही है। इस रौचक राजनीति पर यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि शिवसेना को अब समझना चाहिए कि अहंकार से सत्ता प्राप्त नहीं होती। स्वतंत्रदेव सिंह शनिवार को आगरा कॉलेज मैदान पर आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन में आए थे।
ये बोले यूपी भाजपा के अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि शिवसेना को अब समझना चाहिए कि अहंकार से सत्ता प्राप्त नहीं होती। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बीच गठबंधन जनता के हित के लिए हुआ है। इस गठबंधन के लिए उन्होंने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार बधाई दी। साथ ही कहा कि ये सारा घटनाक्रम विकास और जनता के लिए हुआ है। अब किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य होगा।