आगरा

प्रिल्यूड में छात्र परिषद ने ली शपथ, यहां देखें किसे मिली अहम जिम्मेदारी

विद्यालय की वार्षिक पत्रिका अक्षरा का विमोचन हुआ।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 3:10 PM IST
Prelude public school
Prelude public school

आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सत्र 2018-19 के लिए विद्यालय की नवनिर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह तथा विद्यालय की वार्षिक पत्रिका अक्षरा का विमोचन हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रेरणा टेकचंदानी ने समारोह के मुख्य अतिथि आईपीएस अभिषेक, विशिष्ट अतिथि डॉ सुशील गुप्ता, श्याम बंसल तथा प्रधानाचार्य डॉ. प्रियदर्शी नायक का हार्दिक किया।


अक्षरा का हुआ विमोचन
मुख्य अतिथि आईपीएस अभिषेक द्वारा पत्रिका अक्षरा का विमोचन किया गया। पत्रिका के विमोचन के अवसर पर अक्षरा के संपादक संजय शर्मा, सह सम्पादक रूपा प्रकाश, रचनात्मक विभाग प्रमुख डॉ. सुनीता शर्मा, डिजाइनिंग विमल कुमार, हिंदी विभाग बबिता रानी, जर्मन विभाग डॉ. सबिने बैजल व विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ताए ने अपार हर्ष जताया। इस अवसर पर बबिता रानी ने पत्रिका अक्षरा के विषय में बताते हुये कहा कि यह पत्रिका छात्रों के सृजनात्मक कौशल की अभिव्यक्ति है। उन्होनें पत्रिका के सम्पादन में सभी शिक्षकों तथा छात्रों के सहयोग के लिये धन्यवाद दिया।

ये बने छात्र परिषद के पदाधिकारी
आयोजन समिति के संयोजक आनन्द अग्रवाल ने विद्यालय के चारों सदनों क्रमश एन्ड्रोमिडा, पिगेसिस, ऑरायन और फीनिक्स सदन के द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि ने चयनित छात्र परिषद के छात्रों को बैज तथा शैसे प्रदान किए।


1. प्रमुख छात्र हेड ब्वाय आर्य गुप्ता
2. प्रमुख छात्रा हेड गर्ल भव्या कपूर
3. शिक्षा सचिव मैत्री पचौरी
4. क्रीड़ा कप्तान कृष अग्रवाल
5. सक्रेटरी राशि डागुर
6. कल्चरल सेक्रेटरी देव अग्रवाल

दिलाई गई शपथ
मुख्य अतिथि द्वारा छात्र परिषद के प्रमुख छात्र को विद्यालय ध्वज, क्रीड़ा कप्तान को क्रीड़ा ध्वज सदन के जूनियर कप्तानों को हाउस लोगो प्रदान किया गया। विद्यालय निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने चयनित छात्र परिषद के विभिन्न पदों पर पदासीन सदस्यों को सत्र 2018-19 के सुचारू संचालन तथा उत्तम नागरिक बनने के लिए निष्ठापूर्वक कर्त्तव्य निर्वहन की व्यक्तिगत रूप से शपथ ग्रहण कराई। सभी चयनित पदाधिकारियों द्वारा शपथ ग्रहण करने के पश्चात् छात्र परिषद रजिस्टर में हस्ताक्षर करके कर्तव्य निर्वहन हेतु दृढ़ सकंल्प लिया गया।

Published on: