आगरा

बारिश ने बढ़ाई ताजमहल की खूबसूरती, निहारने की लगी होड़

इस बार की बारिश ने ऐसा कमाल की यमुना नदी अपने पूरे उफान और जोश में बह रही है।

2 min read
Aug 06, 2021
agra_taj.jpg

आगरा. दीदार-ए-ताज, हसरतें याद... यह कहते तो आपने हजारों लोगों को सुना होगा, लेकिन इस बार बारिश के मौसम ने ताजमहल(Taj Mahal) के साथ वो किया जिसकी उम्मीद कम थी लोगों को। पहले बारिश और फिर यमुना(Yamuna) के बढ़ते जलस्तर ने ताज महल का दीदार करने आने वालों को खुश होने का मौका दे दिया है। लगातार बारिश(Heavy Rain) के बीच खतरनाक जलस्तर की ओर बढ़ चली यमुना नदी के साथ ताजमहल निखर कर आ गया है। लोगों में कई सालों बाद ऐसी तस्वीरें खीचने का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है।

सालों बाद ताज से मिली यमुना

कई सालों से यमुना का तट ताजमहल से दूर होता जा रहा था। यमुना नदी में कम होता पानी ताजमहल के घाटों से दूरी का सबब बन रहा था। इस बार की बारिश ने ऐसा कमाल की यमुना नदी अपने पूरे उफान और जोश में बह रही है। यमुना में बढ़े पानी ने ताज के तटों को चूम लिया है।

यमुना की पानी ने बढ़ा दी सुंदरता

बारिश और यमुना के पानी ने दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल को पहले से और ज्यादा सुंदर व अधिक आकर्षक बना दिया है। वैसे तो हमेशा ही ताज का दीदार करने वालों का तांता लगा रहता है, लेकिन इस बार के सावन ने इस दीदार को और भी ज्यादा रोमांचक और मनोहर बना दिया है।

बारिश ने दी ताज को रौनक

एक तरफ आगरा में हो रही बारिश और बाढ़ के कारण लोग अपने-अपने आशियाने को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ यमुना नदी में बढ़े पानी ने ताजमहल को खूबसूरत और आकर्षक बना दिया है। ताज को जो भी निहार रहा है ‘वाह ताज’ कहे बिना नहीं रह पा रहा है क्योंकि ताज है ही इतना सुंदर।

Published on:
06 Aug 2021 10:48 am