
आगरा। ताजमहल में अब आप एक बार टिकट लेने के बाद महज तीन घंटे ही रुक सकेंगे, यदि इससे अधिक समय व्यतीत किया, तो आप पर जुर्माना लगेगा। ये जुर्माना दूसरी टिकट के शुल्क के रूप में होगा। इसके साथ ही 15 साल से कम आयु के बच्चों से भी टिकट लेने की तैयारी है।
ये भी पढ़ें -
भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारी
अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. भुवन विक्रम ने बताया कि ये परिवर्तन एक अप्रैल से किया जा रहा है। इसके बाद ताज महल का टिकट महज तीन घंटे के लिए ही वैद्य होगा। अभी तक एक बार टिकट लेने के बाद पर्यटक ताजमहल के बंद होने तक यहां रुक सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। तीन घंटे का समय पूरा होने के बाद ताजमहल से बाहर निकलना होगा। इसके साथ ही बच्चों के लिए टिकट जारी की जाएगी। ये कवायद ताज महल पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए की जा रही है।
ये भी पढ़ें -
बच्चों के लिए भी टिकट
ताज महल पर तीन घंटे के इस नियम के साथ ही 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी जीरो वैल्यू टिकट जारी किया जाएगा। अधीक्षण पुरातत्व विद डॉ. भुवन विक्रम ने बताया कि जब पर्यटक टिकट खरीदेंगे, उस समय टिकट पर समय अंकित किया जाएगा। तीन घंटे के बाद आपको ताजमहल से बाहर आना होगा। घंटों की ये समय सीमा निकासी द्वार पर चैक की जाएगी। यदि समय अधिक हो गया है, तो फाइन लगेगा। ये फाइन अतरिक्त टिकट के शुल्क के रूप में देय होगा।
ये भी पढ़ें -