आगरा

एक ही पल में सोने चांदी के गहने बन जाते हैं कागज, कुछ ऐसा करता है ये गैंग

दीवाली आते ही सक्रिय हो गया ये गैंग, महिलाओं को बनाया निशाना, टप्पेबाज हो गए सक्रिय, बाजारों में अकेली महिलाओं पर रहती है नजर, सोने चांदी के आभूषण करते हैं पार

less than 1 minute read
Nov 03, 2018
rajasthan news
कितनी है आपके करोड़पति विधायकों की संपत्ति, पढे पूरी खबर ..

आगरा। दिनदहाड़े सरेबाजार महिलाओं को निशाना बना रहा है टप्पेबाजों का गैंग। बाजार गईं अकेली महिलाएं इस गैंग का निशाना रहती हैं। त्योहार पर सक्रिय हुए गैंग को रोकने में पुलिस भी नाकाम है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे सावधान रहें। वारदातें पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं।

टप्पेबाजों को रोकने में पुलिस नाकाम
शहर में टप्पेबाजों का गैंग सक्रिय है। दीवाली से पहले ही वारदातों को अंजाम दे रहा है। ताजगंज निवासी चंद्रकांता कुछ अपनी रश्तिेदारी में उदयपुर गईं थीं। जब आगरा लौटीं तो बस से सेवला पर उतर गईं। यहां से बिजलीघर के लिए ऑटो में बैठ गईं। चंद्रकांता का कहना है कि ऑटो में पांच लोग पहले से सवार थे। इनमें से तीन रास्ते में उतर गए। शेष दोनों युवक चंद्रकांता से बात करने लगे। दोनों ने चंद्रकांता को बहन बना लिया। बातों में लेकर प्रतापपुरा पर उन्हें उतार लिया। एक युवक ने कहा कि उसने बैंक से नौकरी छोड़ दी है। उसके पास पैसों की गड्डी है, इसे वह अपने पास रख लें। इस गड्डी में ऊपर एक नोट लगा था, अंदर सादा कागज थे। दोनों युवक कागज की गड्डी चंद्रकाता को देकर चले गए और थोड़ी देर में आए। आते ही उन्हें रूमाल सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गई। दोनों युवक चेन और दो अंगूठी ले गए।

दंपति को पुलिसकर्मी बनकर ठगा
विगत दिनों आगरा कॉलेज पुलिस चौकी के सामने वृद्ध दंपति को पुलिसकर्मी बनकर उसकी अंगूठी पार कर दी। सीओ सदर उदयराज सिंह का कहना है कि त्योहार पर सभी को चौकन्ना रहने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति की बातों पर भरोसा न करें। अगर किसी पर कोई शक हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस लगातार शहर में ऐसे गैंग के सदस्यों की तलाश कर रही है।

Published on:
03 Nov 2018 02:46 pm