हिमालयन रैली में दिखीं दुनिया भर की विंटेज कारें, ऐसी कारें आपने भी नहीं देखी होंगी।
आगरा। दिल्ली के इंपीरियल होटल से शुरू हुई द हिमालयन चैलेंज 2018 आज आगरा पहुंची। विंटेज कार रैली भारत के विभिन्न हिस्सों और नेपाल होते हुए आगरा में आई, तो इस कार रैली में शामिल खूबसूरत कारों को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता नजर आई। एक से एक बेहतरीन कार लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुईं थी। लोगों में इन कारों का फोटो खींचने ही नहीं, बल्कि इनका वीडियो बनाने का भी क्रेज दिखाई दिया।
आगरा में हुआ समापन
दिल्ली में 21 सितंबर को विंटेज कारों का काफिला देश के विभिन्न हिस्सों व नेपाल होते हुए आगरा में पहुंचा। ताजमहल के शहर आगरा में 47 विंटेज और क्लासिक कार जैसे ही पहुंची तो कार लर्वस उनके दीदार के लिए जुटने लगे। लोग विंटेज कारों के साथ फोटो खिंचाने के साथ उनके वीडियो बनाने लगे। रैली का आयोजन एंड्यूरेंस रैली एसोसिएशन कर रही है।
ये बोले रैली के समन्वयक
कार रैली के समन्वयक लोक्स बागा ने बताया कि कार रैली हिमाचल के काजा, शिमला, मनाली और उत्तराखंड के कई हिस्सों से होते हुये आगरा पहुंची हैं। आज यहां इस कार रैली का समापन् है। उन्होंने बताया कि इस कार रैली में 1925 के बेंटली के मॉडल भी हैं।