आगरा

शहर के विकास के लिए मिनी मंत्रिमंडल का गठन, जानिए किसे मिली जगह

7 सदस्य भाजपा के हैं। कुल आवेदन 16 हुए थे, जिसमें से चार ने नाम वापस ले लिए।

2 min read
Jan 17, 2018
Nagar Nigam Agra

आगरा। ताजमहल के शहर आगरा के विकास के लिए नगर निगम के प्रथम सदन में आज मंत्रिमण्डल का चयन किया गया। सर्वसम्मति से कार्यकारणी का गठन हुआ, जिसमें 7 सदस्य भाजपा के हैं। कुल आवेदन 16 हुए थे, जिसमें से चार ने नाम वापस ले लिए।

पहला सदन
शहर की नई सरकार बनने के बाद आज नगर निगम का पहला सदन हुआ। मेयर नवीन जैन का पार्षदों द्वारा स्वागत किया गया। निगम के प्रथम सदन में आज कार्यकारणी के लिए प्रस्ताव मांगा गया। कुल 12 कार्यकारणी सदस्य बनने थे, जिसके लिए मेयर नवीन जैन ने कहा कि सर्वसम्मति से यदि ये सदस्य तय हो जाएं, तो सहीं है। अन्यथा चुनाव अंतिम विकल्प रहेगा। एक घंटे का समय सदस्यों को दिया गया था, जिसमें 16 आवेदन किए गए थे।

ये भी पढ़ें -

शपथ के दौरान महिला पार्षद की खुल गई पोल, हुआ कुछ ऐसा... देखें वीडियो

चार ने लिया नाम वापस
नगर निगम वर्ष 2018 की कार्यकारणी के लिए 16़ आवेदन नगरायुक्त नवीन जैन के पास पहुंचे। सदस्य कुल 12 चुने जाने थे, इसके बाद चार पार्षदों ने नाम वापस ले लिए, इसमें वार्ड 33 के पार्षद जगमोहन, वार्ड 82 के पार्षद अर्पित सारस्वत, वार्ड 96 के पार्षद प्रताप गुर्जर और वार्ड 63 के पार्षद ने नाम वापस लिया, तो कुल 12 सदस्यों की कार्यकारणी पर मुहर लग गई।

ये भी पढ़ें -

Breaking: नगर निगम के पहले सदन में छिड़ा कुर्सी विवाद, देखें वीडियो

इन्हें मिली मिनी मंत्रिमण्डल में जगह
भाजपा पार्षद नित्य प्रकाश, भगवान सिंह, दीपक अग्रवाल, सविता अग्रवाल, हेमेन्द्र पाल सिंह, आशीष पाराशर और शरद चौहान। समाजवादी पार्टी के सुनील राठौर, निर्दलीय फौरन सिंह, बहुजन समाज पार्टी के महेशचंद्र भास्कर, बृज मोहन और अब्दुल सलाम आगरा नगर निगम की कार्यकारणी समिति 2018 में जगह मिली है।

ये भी पढ़ें -

रेलवे स्टेशन पर नेशनल शूटर की पिटाई, जानिए चौंकाने वाला कारण

पब्लिक कनेक्ट: 25 करोड़ से होगा कैंसर के मरीजों का दर्द कम

Published on:
17 Jan 2018 05:11 pm
Also Read
View All