आगरा

व्यापारियों में यूपी और केन्द्र सरकार के खिलाफ आक्रोश, सरकार को बड़ा झटका देने की तैयारी

व्यापारियों ने ऐलान किया जल्द ही बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2017, 5:27 PM IST
Traders
Traders

आगरा। उत्तर प्रदेश में बिजली की बढ़ी हुई दरों, जीएसटी में भी काफी बदलाव की संभावनाओं पर व्यापारियों द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया, साथ ही प्रदेश में सिर्फ बुलियन के व्यापारियों के अपहरण, हत्या, लूट, डकैती आदि पर भी गहरा रोष व्यक्त किया गया। मौका था पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल का मथुरा के अग्रवन में शपथ समारोह एवं आमसभा का। व्यापारियों ने ऐलान किया जल्द ही बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

दिलाई गई शपथ
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल का मथुरा के अग्रवन में शपथ समारोह एवं आमसभा सम्पन्न हुई, जिसमें 28 जिले मथुरा, आगरा , अलीगढ़, हापुड़, मुरादाबाद, एटा , मेरठ, मुज्जफर नगर, बुलन्दशहर, सहारनपुर, कासगंज, बदायूं, बरेली आदि के उन पदाधिकारियों का स्वागत किया गया,य जो गाजियाबाद में अक्टूबर में हुए चुनावों में विजयी हुए, उन्हें शपथ ग्रहण कराई गई।

ये बोले व्यापारी
शपथ ग्रहण एवं आमसभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष धनश्याम दास गर्ग तथा संचालन प्रदेश महामंत्री तिलक राज अरोड़ा ने किया। आम सभा में सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में बिजली की बढ़ी हुई दरों का जबरदस्त विरोध किया तथा जीएसटी में भी काफी बदलाव की संभावनाओं पर व्यापारियों द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया। प्रदेश में सिर्फ बुलियन के व्यापारियों के अपहरण, हत्या, लूट, डकैती आदि पर भी गहरा रोष व्यक्त किया गया साथ ही महिलाओं और छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार जैसी हो रही घटनाओं पर भी व्यापारियों में आक्रोश दिखाई दिया।

होगा आंदोलन
शपथ ग्रहण एवं आमसभा में कहा गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार पूरे उत्तर प्रदेश में करेगा और राजधानी लखनऊ में इसका कार्यालय स्थापित किया जाएगा। आमसभा में जीएसटी में हो रहे व्यापारियों के उत्पीड़न, बिजली की बढ़ी हुई दरों, प्रदेश में बढ़ते हुए अपराधों हो रही वृद्धि पर जल्दी ही एक बड़ा आन्दोलन लखनऊ में किए जाने का प्रस्ताव पास हुआ।

ये रहे मौजूद
इस शपथ ग्रहण समारोह एंव आम सभा में आगरा से संरक्षक गोविन्द अग्रवाल के नेतृत्व में दर्शन सिंह सिंकरवार (प्रदेश उपाध्यक्ष), अशोक कुमार गोयल (प्रदेश मंत्री), माधव मोहन बंसल (मण्डल प्रभारी), त्रिलोक चन्द शर्मा, कपिल मोहन अग्रवाल, महेन्द्र सिंह वर्मा (जिलाध्यक्ष), चरनजीतसिंह बंटी (युवा नगर अध्यक्ष), गोपाल खण्डेलवाल (युवा नगर मंत्री) आदि मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All