
आगरा। ट्रकों के लिए लोडिंग क्षमता नियमों में बदलाव के बावजूद ट्रक ट्रांसपोर्टर्स नहीं माने हैं और आज ट्रक हड़ताल कर दी। आगरा में हड़ताल का मिला जुला असर देखा गया। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर आज सुबह से शुरू हुई ट्रक ट्रक हड़ताल में कई ट्रक जहां के तहां खड़े कर दिए गए। आगरा जनपद में सबसे ज्यादा असर ट्रांसपोर्टनगर, अनाजमंडी और सेवला स्थित ट्रांसपोर्टरों पर देखने को मिला। यहां बड़ी संख्या में ट्रक एक ओर खड़े कर दिए गए।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते देखे गए ट्रक
हड़ताल देश व्यापी है और पूरे भारत में ट्रक हड़ताल करने की बात कही गई थी। लेकिन, नेशनल हाईवे दो पर ट्रक बेखौफ दौड़ते नजर आए। माना जा रहा है कि इस हड़ताल से आगरा जनपद में ही करीब 20 करोड़ रुपये का नुकसान होने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। आगरा परिवहन संघर्ष समिति के उपसंयोजक देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि हड़ताल के पहले दिन हाथरस रोड पर सभी ट्रक चालकों ने अपने ट्रकों को रोक कर एक ओर खड़ा कर दिया। यहां रोजाना बड़ी संख्या में आलू की लोडिंग होती है, जो आज बल्किुल नहीं हो रही है। ट्रांसपोर्टनगर से भी ट्रकों का संचालन बंद है। सेवला व सैंया में भी ट्रकों को खड़ा किया गया है।
ट्रांसपोटर्स की ये हैं मांग
ट्रांसपोटर्स की मांग है कि डीजल की कीमतों को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। टोल प्लाजा पर र्इंधन और समय के नुकसान से सालाना 1.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान होता है। इसलिए टोल सिस्टम को बदला जाए।
आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ
इस हड़ताल का आम आदमी पर सीधा असर देखने को मिलेगा। ट्रकों की हड़ताल होने से माल की आवक नहीं होगी। ऐसे में डिमांड बनी रहेगी और सप्लाई घट जाएगी। दूध, सब्जी और फलों के दामों पर इसका भारी असर देखने को मिलेगा।