आगरा

अखिलेश यादव ने सीएम योगी के ट्वीट पर ली चुटकी तो बाल आयोग के सदस्य ने लिखा ऐसा जो हो रहा वायरल

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुआ बबुआ और बबुआ गठबंधन पर किया था ट्वीट, अखिलेश ने कहा था कि हम समझे नहीं, बाल आयोग के सदस्य ने पूर्व सीएम को 'दिखाया ठेंगा'

2 min read
Mar 14, 2019
Yogi Akhilesh

आगरा। लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हुए सपा बसपा गठबंधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शब्दों के बाण चलाए। इसके बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी अपने तरकस से जवाबी तीर दागे तो घमासान मचना शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ.साक्षी बैजल ने पूर्व सीएम को इसका अर्थ समझाते हुए 'ठेंगा दिखाया'।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था ट्वीट
गौरतलब है कि बीते दिनों पूर्व सीएम मायावती और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मुलाकात की थी। इसके बाद सूबे की राजनीति में और अधिक सरगर्मी हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया People of Uttar Pradesh will cock-a-snook at 'Bua and Babua' Alliance. Time for casteism, nepotism and corruption is over now and politically vigilant people of UP will make sure that 5 multiplied by zero results into zero this time. इसके बाद पूर्व सीएम ने भी तंज कसते हुए एक ट्वीट किया था।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव बोले
मुख्य मंत्री जी हम समझ नहीं सके! आप हिंदी में “cock a snook” का मतलब बता दीजिए या बेहतर यह होगा कि आप इसको कर के दिखा दीजिए ताकि जनता भी समझ जाए उन्हें क्या करना है।

डॉ.साक्षी बैजल ने दिया जवाब
इसके बाद आगरा निवासी उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ.साक्षी बैजल ने ट्वीट पर जवाब भेजा, जो शहर में चर्चाओं में है। साक्षी बैजल के ट्वीट को कई लोग रिट्वीट कर चुके हैं। डॉ.साक्षी बैजल आगरा में अपना क्लीनिक चलाते हैं और नगर निगम में पिछली बार पार्षद रह चुके हैं। उन्हें भाजपा ने इस पद पर जिम्मेदारी दी है।

Updated on:
14 Mar 2019 04:22 pm
Published on:
14 Mar 2019 11:22 am
Also Read
View All