
आगरा। डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 84वें दीक्षांत समारोह में देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जहां पदक विजेता छात्र-छात्रों को बधाई दी साथ ही उन्होंने छात्र-छात्रों को संस्कार का पाठ भी पढ़ाया। राजनाथ सिंह ने कहा कि बिना संस्कार के व्यक्कि का समग्र विकास संभव नहीं है। इस दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की।
2030 तक भारत विश्व की तीसरी महाशक्ति
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सन् 2030 तक भारत विश्व की तीसरी महाशक्ति के रूप में सबके सामने आएगा। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर में हमारा मान बढ़ाया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश का हर व्यक्ति देश की आर्थिक अर्थ व्यवस्था में अपना योगदान दे सकता है।
संस्कार से होता है समग्र विकास
दीक्षांत समारोह के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह एक शिक्षक के रूप में नजर आए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संस्कार का पाठ पढ़ाया। राजनाथ सिंह ने कहा कि संस्कार के बिना समग्र विकास संभव नहीं है। आतंकवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को उड़ाने वाला भी पढ़ा लिखा था, रोजगार उसे भी मिल सकता था लेकिन चूंकि बिना संस्कारों के उसका सग्र विकास नहीं हुआ इसलिए उसने गलत रास्ता चुना।