आगरा

दरवेश यादव हत्याकांड: गोली मारने वाले मनीष शर्मा का जानिये क्या है हाल, यहां चल रहा इलाज

मनीष शर्मा को आइसीयू में वेंटीलेटर के सहारे रखा गया है।
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2019, 12:01 PM IST
Feature image

आगरा। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव को गोली मारने वाले अधिवक्ता मनीष शर्मा जिदंगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। आगरा के बाद अधिवक्ता को गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया है कि मनीष शर्मा की हालत में कोई खास सुधार नहीं हैं। वहीं अस्पताल से भी अभी कोई जवाब नहीं मिल रहा है। बताया ये गया है कि मनीष शर्मा को आइसीयू में वेंटीलेटर के सहारे रखा गया है। इलाज शुरू होने के बाद भी कोई सुधार नहीं नजर आया। उनका पल्स रेट भी ठीक नहीं है।

murder Case" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/18/11_8-m_1_4700173_835x547-m_4724295-m.jpg">

स्थिर है हालत
अधिवक्ता मनीष शर्मा को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पांच दिन से मनीष शर्मा की हालत जस की तस बनी हुई है। सूत्रों की मानें तो मनीष शर्मा को अभी तक होश नहीं आया है। चिकित्सक उनके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि आगे इलाज यानि सर्जरी की जा सके। बताया ये भी गया है कि मनीष शर्मा अभी भी खतरे में हैं।

ये थी घटना
दीवानी परिसर में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर साथी अधिवक्ता मनीष शर्मा ने हत्या कर दी थी। इसके बाद मनीष शर्मा ने अपनी कनपटी में भी गोली मार आत्महत्या का प्रयास किया था। मनीष शर्मा की हालत सीरियस बनी हुई है। 13 जून को मनीष शर्मा को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में पुलिस टीम उन्हें लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों की टीम ने पहले सर्जरी की बात कही थी लेकिन हालत ऐसी नहीं है कि सर्जरी की जा सके।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक