उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हत्या पर शोक जताया है। विधि एवं कानून मंत्री बृजेश पाठक आज आएंगे।
आगरा। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या के बाद पुलिस सख्त हो गई है। दीवानी न्यायालय परिहर में शस्त्र के साथ प्रवेश नहीं होगा। हथियार का लाइसेंस होने पर भी बात नहीं बनेगी। आम जनता का व्यक्ति ही नहीं, वकील भी हथियार नहीं ला सकेंगे। उल्लेखनीय है कि दरवेश यादव को बुधवार को दीवानी कचहरी में स्वागत समारोह के दौरान साथी अधिवक्ता मनीष शर्मा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने स्वयं को भी गोली मार ली थी। मनीष शर्मा पिछले 10 साल से दरवेश यादव के साथ था। दोनों एक ही चैम्बर में बैठते थे।
यह भी पढ़ें
पुलिस सतर्क
उधर, दरवेश यादव की हत्या के कारण न्यायिक जगत शोकमग्न है। उत्तर प्रदेश की सभी अदालतों में शोक रहेगा। कोई न्यायिक कार्य नहीं होगा। पुलिस सतर्क है। पुलिस को आशंका है कि वकील कहीं आंदोलन न शुरू कर दें। वकील जब आंदोलन करते हैं तो हिंसक हो जाता है।
यह भी पढ़ें
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दरवेश सिंह की हत्या को दु:खद बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने आगरा के जिलाधिकारी एनजी रविकुमार को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रभावी विवेचना सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें
थाना न्यू आगरा प्रभारी करेंगे जांच
अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनंद का कहना है कि पूरे मामले की जांच थाना न्यू आगरा प्रभारी करेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेन्दर कुमार को जांच का पर्यवेक्षण का जिम्मा दिया गया है।
यह भी पढ़ें
विधि मंत्री आज आएँगे
उत्तर प्रदेश के विधि, न्याय एवं राजनीतिक पेंशन मंत्री बृजेश पाठक गुरुवार यानी आज आगरा आएंगे। वे एटा जाकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री को जाने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें
पुलिस निरीक्षक है गवाह
यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव को डॉ. अरविन्द मिश्रा के चैम्बर में गोली मारी गई थी। उस समय दरवेश के परिचित सतीश यादव भी मौके पर मौजूद थे। वही दरवेश को गाड़ी में लादकर हॉस्पिटल गए थे। सनी यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें पुलिस निरीक्षक सतीश यादव को चश्मदीद के रूप में लिखा गया है।