31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टप्पल कांड के बाद हिंदू बेटी ने भीड़ से बचाई मुस्लिम परिवार की जान, पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, जानिए पूरा मामला!

  टप्पल कांड के बाद आक्रोशित भीड़ ने अलीगढ़ के जट्टार के पास क मुस्लिम परिवार पर भीड़ ने हमला कर दिया था, तब हिन्दू लड़की ने उनकी जान बचायी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

suchita mishra

•

Updated: 12 Jun 2019, 6:10 PM IST

Injured Driver

Injured Driver

अलीगढ़। टप्पल में मासूम बच्ची की निर्ममता से हत्या की घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। इसी के चलते 9 जून को एक मुस्लिम परिवार पर भीड़ ने हमला कर दिया। ये परिवार हरियाणा के वल्लभगढ़ से अलीगढ़ जा रहा था। जैसे ही परिवार जट्टारी क्षेत्र के पास पहुंचा, भीड़ ने उनकी वैन को घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान एक हिंदू लड़की ने अपनी जान पर खेलकर उनकी जान बचायी।

ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक घटना रविवार को करीब 3 बजे हुई। उस समय परिवार टप्पल पार करके महेशपुर की ओर जा रहा था। वैन में हिंदू युवती समेत सात लोग सवार थे। वैन में सवार शफी मोहम्मद अब्बासी ने बताया कि हमलावर बाइक पर सवार थे और उनके पास लोहे की रॉड थीं। उन्होंने रॉड से वैन पर हमला कर दिया। अब्बासी के मुताबिक हमलावरों ने उन्हें, उनकी बेटी व ड्राइवर को भी पीटा। लेकिन इसी दौरान उनके साथ सवार पूजा चौहान सबके सामने आ गई और भीड़ का निर्भीकता के साथ सामना कर उन्हें समझाया। भीड़ ने पूजा की बात सुनी और उनकी गाड़ी की चाबी लौटा दी और वापस चले गए। अब्बासी के मुताबिक टप्पल में बच्ची की हत्या के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। उन लोगों ने परिवार पर सिर्फ इसलिए हमला किया क्योंकि वैन में उनके साथ कुछ महिलाएं बुर्के में बैठी थीं। इससे लोगों को समझ में आ गया कि वे लोग दूसरे समुदाय से हैं। अब्बासी का कहना है कि अगर पूजा न होती तो वे लोग उन्हें मार ही डालते। अब्बासी के मुताबिक वे पूजा और उसके परिवार को 32 सालों से जानते हैं और पूजा को बेटी की तरह मानते हैं। घटना के बाद पूजा चौहान ने सिविल लाइंस पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। अलीगढ़ पुलिस ने इस मामले में दस लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 323 और 507 में मुकदमा दर्ज किया है।