आगरा

UP Board exam: अंग्रेजी की परीक्षा खत्म होने के बाद सीसीटीवी हुआ चोरी, देखें वीडियो

परीक्षा खत्म होने के बाद नकल न मिलने के विरोध में कुछ छात्रों ने क्लास रूम में लगा सीसीटीवी चुरा लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Feb 2018, 4:07 PM IST
UP Board exam
UP Board exam

आगरा। नकल विहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से यूपी बोर्ड परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। 27 फरवरी की शाम इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा थी। परीक्षा खत्म होने के बाद नकल न मिलने के विरोध में कुछ छात्रों ने क्लास रूम में लगा सीसीटीवी चुरा लिया। छात्रों की ये करतूत कैमरे में कैद हो गई। स्कूल प्रबंधक ने मामले में किरावली पुलिस चौकी में तहरीर दी है।

यहां का है मामला
ये मामला थाना मलपुरा के किरावली चौकी क्षेत्र स्थित पीडी इंटर कॉलेज का है। यहां पर इंटरमीडिएट की द्वितीय पाली में अंग्रेजी प्रश्नपत्र द्वितीय की परीक्षा 5 बजकर 15 मिनट पर सम्पन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी छात्र क्लास से जाने लगे, लेकिन कुछ छात्र क्लास में ही रुक गए, जिसमें से परीक्षार्थी योगेश पुत्र जीवन राय और उसके साथ कुछ अन्य छात्रों ने क्लास में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़कर चुरा लिया। केन्द्र व्यवस्थापक ने पुलिस चौकी किरावली में दी तहरीर में अवगत कराया है कि आरोपी परीक्षार्थी श्रीपदम सिंह इंटर कॉलेज अमैदापुरा किरावली का छात्र है।

इसलिए की ये हरकत
केन्द्र व्यवस्थापक ने बताया कि परीक्षा केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र में हैं, इसलिए यहां छात्रों को पूरी उम्मीद थी, कि नकल मिलेगी, लेकिन परीक्षा के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार पूरी तरह सख्ती बरती गई। यहां नकल विहीन परीक्षा कराई गई, इससे छात्रों में आक्रोश था। इसी वजह से छात्रों ने अंग्रेजी के पेपर के बाद सीसीटीवी तोड़कर चुरा लिया। मिले फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि छात्र ने क्लास रूम से कुर्सी उठाई, फिर कुर्सी पर चढ़ने के बाद कैमरा तोड़ा।

Updated on:
28 Feb 2018, 4:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक