आगरा

यूपी निकाय चुनाव: मुस्लिम वोट कटने की फैली अफवाह, तो मंटोला पहुंच गए कमिश्नर

मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मंटोला में कमिश्नर केराम मोहन राव और आईजी पहुंचे। और निरीक्षण किया।

2 min read
Nov 22, 2017
commissioner k ram mohan rao

आगरा। निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हो गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। इस दौरान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर पुलिस की पैनी नजर रही। वहीं एक अफवाह ये फैली, कि मुस्लिम मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब हैं। इस अफवाह के कुछ ही समय बाद मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मंटोला में कमिश्नर केराम मोहन राव और आईजी पहुंचे। उनके यहां पहुंचते ही लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन बाद में जब पता चला, कि वे निरीक्षण के लिए आए हैं, तो लोगों ने राहत की सांस ली।

थम गई सांसें
मतदान चल रहा था, तभी अचानक सबसे आगे कमिश्नर की गाड़ी आती दिखाई दी। उनके पीछे डीएम गौरव दयाल और अन्य अधिकारियों की गाड़ियां थीं। बड़ी संख्या में पुलिसबल भी साथ चल रहा था। अधिकारियों के साथ पुलिस का ये काफिला जब लोगों ने देखा, तो उनके होश उड़ गए। मंटोला स्थित मतदान केन्द्र पर कमिश्नर केराम मोहन राव, आईजी, जिलाधिकारी गौरव दयाल पहुंचे। यहां पर उन्होंने मतदान देखा। वे यहां 5 मिनट रुके, इसके बाद ये काफिला यहां से चला गया। इस दौरान लोगों में कई चर्चाएं बनी रहीं, लेकिन जब मालूम हुआ, कि ये महज एक निरीक्षण था, तो लोगों ने राहत की सांस ली।

118 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
यूपी निकाय चुनाव के लिए आगरा नगर निगम सहित जिले के 13 में से 12 निकायों के लिए बुधवार सुबह सुबह 7.30 बजे से मतदान शुरू हो गया। आगरा नगर निगम के महापौर सहित नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 118 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इसमें आगरा नगर निगम के अलावा जिले की 5 नगर पालिका परिषद तथा 6 नगर पंचायतों के लिए चुनाव होगा। 14,54,430 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सुबह से ही मतदान को लेकर आगरा में उत्साह नजर आया।

Published on:
22 Nov 2017 03:23 pm
Also Read
View All