आगरा

पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानवदर्शन हमें प्रेरित करता है कि विचार कभी मरता नहीं: सीएम योगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के अंदर 19 राज्यों में भाजपा अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।

2 min read
Sep 25, 2018
पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानवदर्शन हमें प्रेरित करता है कि विचार कभी मरता नहीं: सीएम योगी

आगरा। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) के पालीवाल पार्क परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया। निर्धाति कार्यक्रम के अनुसार उन्हें 12.35 बजे विश्वविद्यालय पहुंचना था लेकिन वह करीब दो घंटे देरी से पहुंचे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री राजकीय विमान से दोपहर 12:15 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरना था। दोपहर 12:35 बजे विश्वविद्यालय में पहुंचना था। अपराह्न 1:30 बजे से 2:00 बजे तक का समय दोनों का आरक्षित रखा गया था लेकिन मुख्यमंत्री करीब2 बजे खेरिया एटरपोर्ट पहुंचे।

विचार कभी मरता नहीं
इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा विश्व विद्यालय ने पंडित जी (पंडित दीन दयाल उपाध्याय) की भव्य और दिव्य प्रतिमा लगाई है उसके लिए बधाई और शुभकामनाएं। पंडित जी का मानव दर्शन इस बात के लिए प्रेरित करता है 'विचार कभी मरता नहीं'। आज से छह दशक पहले पंडित जी का विचार लोगों के बीच में पहुंचा आज गांव, गरीब, किसान को मुख्यधारा से जोड़ रहा है। पंडित जी के विचारों से प्रेरित सरकारों ने समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का काम किया है। पिछले चार सालों में मोदी सरकार ने लोक कल्याणकारी योजना पंडित जी के विचारों से पूरी कीं जोकि समाज को गौरवान्वित करता है।

ये भी पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विरोध, लगाए नारे, पुलिस ने खदेड़ा, देखें वीडियो

अंत्योदय के सिद्धांत पर सरकार
उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय ने भी कुलपति और मूर्ति स्थापक टीम के विधायक जगन प्रसाद गर्ग को धन्यवाद दिया। महेंद्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि ब्रजभूमि बहुत पावन है। इस धरती पर जन्मे दीनदयाल जी ने आध्यात्मिक सोच को आगे किया। उन्होंने कहा कि यह देश ऋषि मुनियों का देश है यहां हजारों सालों ऋषि मुनियों ने देश को विचार, संस्कार दिए हैं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंडित जी ने कार्ल मार्क्स के साथ-साथ अन्य विचारधाराओं से लड़ते हुए अंत्योदय और एकात्म मानववाद की विचार धारा दी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने गरीब को उठाया। इसी फिलॉसपी पर योगी और मोदी सरकार चल रही है। जिसमें बिजली, गैस, जनधन, आयुश्मान भारत जैसी तमाम जन कल्य़ाणकारी योजनाएं शुरू की गईं। देश के अंदर 19 राज्यों में भाजपा अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। इसी सरकार में 400 साल पुराने देश के सबसे बड़े मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर दीनदयाल नाम रखा गया।

ये रहे उपस्थित
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ राम शंकर कठेरिया, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेटमंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्य मंत्री संदीप सिंह, आगरा के मेयर नवीन जैन, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, , विधायक चौधरी उदयभान सिंह आदि मौजूद रहे मौजूद।

ये भी पढ़ें

बीजेपी की राह चली समाजवादी पार्टी, बसपा-कांग्रेस की नजर भी इन्हीं वोटर्स को लुभाने पर
Updated on:
25 Sept 2018 04:05 pm
Published on:
25 Sept 2018 03:40 pm
Also Read
View All