आगरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस विश्वविद्यालय में करेंगे प्रतिमा अनावरण, भाजपाइयों में खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 25 को आगरा में, दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

2 min read
Sep 24, 2018
Yogi

आगरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। पिछले कई महीनों से पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा को लेकर बड़े मुद्दे उठे थे। भाजपा के उत्तर विधानसभा से विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने पंडित दीन दयाल की प्रतिमा को नगर निगम में लगाने के लिए शासन और प्रशासन को पत्र लिखा था। लेकिन, उनकी मांग को नामंजूर कर दिया गया था। योगी आदित्यनाथ 25 सितम्बर को आगरा के डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पहुंचेंगे और यहां प्रतिमा का अनावरण करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके आगमन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

ये है सीएम योगी आदित्यनाथ का आगरा कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 सितम्बर 2018 को अपराह्न 12ः15 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 12.35 बजे से 01.30 बजे तक डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अपराह्न 1.30 बजे से 2 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री अपराह्न 2 बजे डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय से प्रस्थान कर 2.20 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट आगरा से कानपुर देहात के लिये प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें

सीएम योगी राज में भी पुलिस करा रही पशु तस्करी, ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

सीएम के कार्यक्रम में खलल डाल सकती है बारिश
आगरा में मौसम लगातार बिगड़ रहा है। सोमवार को दिन भर काले बादल डेरा डाले रहे। रुक रुककर बारिश होती रही। अनुमान जताया जा रहा है कि मंगलवार को भी बारिश हो सकती है। ऐसे में विश्वविद्यालय के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम बड़ी चुनौती बन गया है। सोमवार को दिन भर विश्वविद्यालय प्रबंधन तैयारियों में जुटा रहा।

उक जनपद एक उत्पाद के लिए चर्म उत्पाद का चयन
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा एक जनपद-एक उत्पाद योजनान्तर्गत आगरा को चर्म उत्पाद के लिए चयनित किया गया है। इस संबंध में एक कार्यशाला 25 सितम्बर को सीएफटीआई, ईपीआईपी, शास्त्रीपुरम, आगरा में 11 बजे से होगी। जनपद के पंजीकृत उद्यमियों, ट्रेडर्स, निर्यातक, विभिन्न औद्योगिक संगठन और शिल्पियों को बुलाया गया है।

ये भी पढ़ें

योगी सरकार पर आरोप, रासुका से मुसलमानों का उत्पीड़न
Published on:
24 Sept 2018 05:37 pm
Also Read
View All