आगरा

गीदड़ भभकी पर इमरान खान को करारा जवाब, डिप्टी सीएम बोले- पाकिस्तान आंख दिखाए और हम डर जाएं, यह वो शासन नहीं

आगरा पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की गीदड़ भभकी का करारा जवाब दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Aug 2019, 6:01 PM IST
Dinesh Sharma
गीदड़ भभकी पर इमरान खान को करारा जवाब, डिप्टी सीएम बोले- पाकिस्तान आंख दिखाए और हम डर जाएं, यह वो शासन नहीं

आगरा। जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) और 35ए हटाए जाने के बाद पाकिस्तान (Pakistan) बौखलाया हुआ है। एक तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री (Prime Minister of Pakistan) इमरान खान (Imran Khan) हताशा और निराशा में गीदड़ भभकी दे रहे हैं वहीं आगरा पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (UP Deputy CM Dinesh Sharma) ने इमरान खान को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आंख दिखाए और हम डर जाएं, यह वो शासन नहीं है। पाकिस्तान धमकी देगा तो उसे धमकी का करारा जवाब भी मिलेगा।

दरअसल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शुक्रवार को वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने शाहजहां गार्डन में वृक्षारोपण कर आमजन को अधिक से अधिक पौधारोपण हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन हमारे जीवन में स्वास्थ्य सम्बन्धित सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पाकिस्तान की गीदड़ भभकी पर करारा जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान के लिए तो हमारे देश का एक राज्य ही काफी है। साथ ही अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस के विरोध पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) अनुच्छेद 370 का विरोध करके बहुत बड़ी गलती रही है। उसे पता नहीं है कि वह खुद का ही विरोध कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?