उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं गिरने दिया जाएगा।
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार का एक साल पूरा होने पर आगरा आए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भी जोश भर दिया। आगरा कॉलेज के के गंगाधर शास्त्री सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं गिरने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये बाले उपमुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आये उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को कहा कि किसी भी क़ीमत पर कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं गिरने दिया जायेगा, बीजेपी का कार्यकर्ता ही बीजेपी की रीढ़ की हड्डी है, वो ही विधायक और सांसद बनाता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को बीजेपी कार्यकर्ताओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कार्यकर्ताओं के काम तुरन्त किये जाने चाहिए।
आगरा में विकास के लिए मिली सबसे बड़ी धनराशि
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षा नकल विहीन कराई गई। उन्होंने कहा कि आगरा के विकास के लिए अभी तक कि सबसे बड़ी धनराशि प्रेदेश सरकार ने आगरा के विधायकों के माध्यम से आगरा का विकास करने के लिए दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आगरा में बैराज का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सांसद एवं एसासी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया, सांसद बाबू लाल चौधरी, विधायक जगन प्रसाद गर्ग , रामप्रताप सिंह चौहान, डॉ. धेर्मेश,महेश गोयल, टीएन अग्रवाल, डॉ. रामबाबू हरित, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह बघेल आदि ने संबोधित किया। धन्यवाद जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया ने दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आरएसएस के विजय गोयल, गोविंद, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, विजयदत्त पालीवाल, शिवशंकर शर्मा, अनिल महाजन, इंद्रजीत वाल्मीकि, डॉ. अवधेश रावत, डब्बू पण्डित, निर्मला दिक्षित, असफाक सैफी, अश्वनी वशिष्ठ, भानु महाजन, अशोक पिप्पल, हेमन्त भोजवानी, नवल तिवारी, राजकुमार गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, गिर्राज कुशवाहा, सत्यदेव दुवे, महानगर मीडिया प्रभारी बॉबी वर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन अश्वनी वशिष्ठ ने किया।