आगरा

सरकार की जनकल्याणकारी इन योजनाओं का लेना है लाभ, तो यहां करा लें रजिस्ट्रेशन

पीएम उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना सहित कई योजनाओं का मिलेगा लाभ।

2 min read
Apr 19, 2018
Gram Swaraj Campaign

आगरा। केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से यदि वंचित रह गए हैं, तो ये खबर आपके लिए है। ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इन कार्यक्रमों में आपको पीएम उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना भवनों को सीवर लाइन से जोड़ा जाना, व्यक्तिगत शौचालयों का पूर्ण निर्माण कराए जाने सहित कई योजनाओं का मिलेगा लाभ।

5 मई तक आयोजित होंगे कार्यक्रम
अपर जिलाधिकारी प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने बताया है कि ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत 05 मई तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अन्तर्गत आगामी 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस तथा 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त निकायों के वार्ड संख्या 01 में साप्ताहिक कैम्प लगाकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शासन की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, कौशल विकास के इच्छुक लाभार्थियों को रोजगार ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन, श्रम विभाग के मजदूरों का रजिस्ट्रेशन, पेयजल कनेक्शन लगाया जाना, भवनों को सीवर लाइन से जोड़ा जाना, व्यक्तिगत शौचालयों का पूर्ण निर्माण कराया जाना तथा एनयूएलएम संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं।

20 अप्रैल है खास
उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को आयोजित उज्जवला दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत एलपीजी की सुरक्षा और उपयोगिता के बारे में उज्जवला लाभार्थियों को साफ ईधन के उपयोग के स्वास्थ्य लाभों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर एलपीजी पंचायत बैठकों का आयोजन किया जाएगा। उज्जवला के विस्तारित श्रेणियों के लिए केवाईसी फाॅर्म एकत्र किया जाएगा। उज्जवला योजना के लाभार्थियों को ग्राम पंचायत, ब्लाॅक/जिला स्तर के समारोहों के दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर वितरित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिलापूर्ति अधिकारी तथा सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी व पूर्ति निरीक्षण होंगे।

Published on:
19 Apr 2018 08:21 pm
Also Read
View All