आगरा

Yogi sarkar ने पेश किया अनुपूरक बजट, फिरोजाबाद, मथुरा और शाहजहांपुर के लिए हुई बड़ी घोषणा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi sarkar) द्वारा 13,594 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट (Budget) मंगलवार को विधानसभा में प्रस्तुत किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jul 2019, 3:12 PM IST
Supplementary Budget
Supplementary Budget

आगरा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi sarkar) द्वारा 13,594 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट (Budget) मंगलवार को विधानसभा में प्रस्तुत किया। अनुपूरक बजट में फिरोजाबाद, मथुरा और शाहजहांपुर को बड़ी सौगात मिली है। फिरोजाबाद, मथुरा और शाहजहांपुर सहित चार शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए योगी सरकार ने 175 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है।

ये भी पढ़ें - UP Supplementary budget 2019-20: यूपी में बनेगा दुनिया का सबसे लंबा एक्‍सप्रेस-वे, योगी सरकार ने जारी किए रुपये

मिलेगी विकास को रफ्तार
योगी सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए अनुपूरक बजट में प्रदेश के नगरीय निकायों की सीवरेज एवं जल निकासी के अन्तर्गत स्वीकृत कार्यों को पूरा करने के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इससे बरेली और शाहजहांपुर शहरों में अटल नवीकरण और शहरी रूपांतरण मिशन के तहत सीवरेज योजना (Sewerage project) से जुड़े प्रस्तावों को रफ्तार मिलेगी। वहीं स्मार्ट सिटी के तहत मथुरा, फिरोजाबाद और शाहजहांपुर के दिन भी संवरेंगे।

पर्यटन पर ध्यान
योगी सरकार द्वारा पेश किए गए अनुपूरक बजट में पर्यटन का भी ध्यान रखा गया है। प्रदेश में पर्यटन सूचना एवं प्रचार के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान, वहीं विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 10 करोड़ का प्रावधान रखा है। योगी सरकार के इस निर्णय से आगरा और मथुरा के पर्यटन स्थलों का विकास हो सकेगा।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक