आगरा

आवारा गाय-बैलों को यदि आप पालते हैं, तो सरकार देगी 900 रुपये प्रतिमाह, जानिये क्या है योजना

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सड़कों और गांव में घूमती आवारा गायों के संबर्धन और संरक्षण के लिए नई योजना तैयार की है।
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2019, 8:38 AM IST
stray cow
stray cow

आगरा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सड़कों और गांव में घूमती आवारा गायों के संबर्धन और संरक्षण के लिए नई योजना तैयार की है। इस योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति ऐसी गाय को पालता है, तो उसे सरकार 900 रुपये प्रतिमाह देगी। ये धनराशि एक गाय को पालने पर दी जाएगी। यदि इससे अधिक गाय कोई पालता है, तो प्रत्येक गाय के हिसाब से उसे 900 रुपये की धनराशि का भुगतान होगा।

इसलिए शुरू की ये योजना
सरकार द्वारा ये योजना इसलिए भी शुरू की, क्योंकि निराश्रित पशुओं से लोग परेशान हैं। कभी स्कूलों में तो कहीं, इन्हें रोड पर दौड़ा दिया जाता है। इनके संरक्षण के लिए पशु पालन विभाग प्रशासनिक सहायता से अस्थायी गोवंश निर्माण में लगे हुए हैं, लेकिन उसमें भी समय लग रहा है। अब गांव की समस्या गांव में ही समाप्त हो सके, इसके लिए ये योजना तैयार की गई है।

ये बोले पशुचिकित्सा अधिकारी
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अशोक कुमार दौनेरिया ने बताया कि पशु पालक, ग्रामीण, मजदूर वर्ग के लोगो यदि गांव में निराश्रित गोवंश का पालन पोषण करते हैं, तो उन्हें सरकारी सहायता दी जाएगी। इससे वे अपने पशुओं के साथ निराश्रित गोवंश की देखरेख भी कर सकेंगे। गोवंश के खाने आदि के लिए उन्हें नौ सौ रुपये महीने दिए जाएंगे। इसके लिए लोग अपने नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिले में पशु पालन विभाग के 35 केन्द्र हैं। यहां उन्हें प्रार्थना पत्र और अपने आधार कार्ड की प्रति देनी होगी।

रखी जाएगी नजर
ऐसा नहीं इस योजना का लाभ उठाने के दौरान कोई धांधली की जा सके। प्रशासनिक टीम नजर रखेगी। इस योजना की पारदर्शिता के लिए ब्लॉक, तहसील, प्रधान आदि इसको सत्यापित करेंगे। समय समय पर पशु पालन विभाग और प्रशासनिक अधिकारी इसका निरीक्षण करेंगे, ताकि गोवंश के संबर्धन व संरक्षण में कोई लापरवाही न की जा सके।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक