आगरा

UP: हनीमून से लौटते ही पति ने तोड़ दी शादी, लगा दिए ऐसे गंभीर आरोप; थाने पहुंची विवाहिता रो पड़ी

यूपी के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के 7 महीने बाद पति-पत्नी को लेकर हनीमून मनाने के लिए नैनीताल गया। वहां से लौटने के बाद उसने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिश्ता तोड़ दिया।

2 min read
Feb 23, 2026
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि शादी के कुछ महीनों बाद उसे हनीमून पर ले जाया गया। लेकिन वहां से लौटते ही उसके साथ विवाद कर रिश्ता तोड़ दिया गया। और उसे घर से निकाल दिया गया।

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके पति और ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे थे। महिला के अनुसार उसकी शादी 1 मार्च 2025 को हरीपर्वत थाना क्षेत्र की रहने वाले विपुल नामक युवक से हुई थी। शादी के समय जो सामान दिया गया। उससे ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। बाद में बाइक और दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। महिला का कहना है कि परिवार और रिश्तेदारों के समझाने पर कुछ समय तक मामला शांत रहा। शादी के करीब सात महीने बाद उसका पति उसे घूमने के लिए नैनीताल लेकर गया। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि पति बीच में ही यात्रा छोड़कर वापस लौट आया।

ससुर अधिवक्ता होने की देते धमकी

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उस पर अपनी ही बहन के साथ समलैंगिक गलत संबंध होने जैसा गंभीर और अपमानजनक आरोप लगाया गया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। महिला का कहना है कि उसके ससुर खुद को अधिवक्ता बताते हुए कानूनी कार्रवाई की धमकी भी देते हैं।

दोनों पक्षों के बीच पुलिस ने कराई बातचीत फिर भी नहीं बनी बात

1 दिसंबर को थाना हरीपर्वत की एक पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई। लेकिन इसके बावजूद पति ने साथ रखने से इनकार कर दिया। शाहगंज पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
23 Feb 2026 11:21 am
Also Read
View All