आगरा

यूपी में 9 बजे तक 16.64% मतदान, सबसे ज्यादा संभल तो सबसे कम आंवला में वोटिंग

UP Lok Sabha Phase 3 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में संभल, बरेली, बदायूं, एटा, आंवला, फतेहपुर सीकरी, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी और आगरा में सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक उत्तर प्रदेश में 16.64% मतदान हुआ है।

less than 1 minute read
May 07, 2024
UP Lok Sabha Phase 3 Election

UP Lok Sabha Phase 3 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आज यानी 7 मई को उत्तर प्रदेश की दस लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। तीसरे चरण में यूपी में अब तक सबसे ज्यादा संभल में तो सबसे कम आंवला में हुआ है। इस चरण में संभल, बरेली, बदायूं, एटा, आंवला, फतेहपुर सीकरी, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी और आगरा में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेसवार्ता में बताया, “तीसरे चरण में कुल 1,89,14,788 मतदाता हैं। इसमें 1,01,44, 345 पुरुष, 87, 69, 696 महिला और 747 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक 20, 72, 685 मतदाता आगरा (सुरक्षित) और सबसे कम 17, 00, 524 मतदाता एटा में हैं।”

यूपी में नौ बजे तक 16.64 फीसदी मतदान

आगरा में 12.74 फीसदी मतदान

एटा में 13.16 फीसदी मतदान

आंवला में 11.42 फीसदी मतदान

फतेहपुर सीकरी में 14.00 फीसदी मतदान

फिरोजाबाद में 13.36 फीसदी मतदान

बदायूं में 12.89 फीसदी मतदान

बरेली में 11.59 फीसदी मतदान

मैनपुरी में 12.18 फीसदी मतदान

संभल में 14.71 फीसदी मतदान

हाथरस में 13.43 फीसदी मतदान

Also Read
View All

अगली खबर