आगरा

यूपी निकाय चुनाव रिजल्ट 2017: ब्रज क्षेत्र में जीत की ओर बढ़ रही ये पार्टी

जानें यूपी नगर निकाय चुनाव 2017 में ब्रज क्षेत्र की स्थिति।

2 min read
Dec 01, 2017
nagar nikay chunav

आगरा। यूपी नगर निकाय चुनाव को भाजपा के लोकसभा चुनाव का सेमी फायनल माना जा रहा था। आज 1 दिसंबर को निकाय चुनाव के रिजल्ट सामने आने हैं। आपको बता दें कि इस बार चार नगर निगमों में पहली बार मेयर के लिए वोट दिए गए हैं। इसमें ब्रज क्षेत्र के मथुरा व फिरोजाबाद जिले भी शामिल हैं। अब तक की समीक्षा के मुताबिक प्रदेश की 16 नगर निगमों में 13 में भाजपा की बढ़त देखी जा रही है। इसमें मथुरा और फिरोजाबाद जिले भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि मथुरा और फिरोजाबाद दोनों जिलों मेें पहली बार भाजपा का महापौर काबिज होगा। वहीं आगरा समेत तीन जिलों में फिलहाल बहुजन समाज पार्टी भाजपा को टक्कर देती दिख रही है।

इन स्थितियों को देखकर माना जा रहा है कि भाजपा और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपनी पहली परीक्षा डिस्टिक्शन के साथ पास कर ली है। आपको बता दें कि राज्‍य के 16 नगर निगमों, 198 नगर पालिका परिषद और 439 नगर पंचायतों में चुनाव तीन चरणों में कराया गया था। इस बार लोगों में मतदान को लेकर उदासीनता देखी गई थी तो कहीं वोट डालने गए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में न होने के कारण उन्हें मायूसी का सामना करना पड़ा। इन तीनों चरणों में सबसे ज्यादा उदासीनता शहरी इलाकों में और नगर निगमों में दिखाई दी। लेकिन फिर भी यदि 2012 के चुनावों से इसकी तुलना की जाए तो इस बार का मतदान प्रतिशत 2012 के चुनावों से छह प्रतिशत अधिक रहा। 2012 के चुनाव का मतदान प्रतिशत करीब 46.2 था जब कि इस बार का औसतन मतदान 52.5 प्रतिशत रहा।

आपको बता दें कि 2012 में 12 नगर निगमों के लिए चुनाव हुए थे।
ब्रज क्षेत्र के दो नए नगर निगमों की बात करें तो फिरोजाबाद को अखिलेश सरकार ने नगर निगम का दर्जा दे दिया था, वहीं मथुरा को भाजपा की योगी सरकार ने नगर निगम घोषित किया है।

Published on:
01 Dec 2017 01:54 pm
Also Read
View All