आगरा

युवा पुलिस अधिकारी ने स्कूल छात्राओं को कुछ ऐसा सिखाया, छात्राएं हो गईं फैन, देखें वीडियो

सीओ लोहामंड़ी चमन सिंह चावड़ा ने लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग की शुरू।

2 min read
Jul 10, 2018
Chaman Singh Chawda

आगरा। युवाओं की कुछ बात ही अलग होती है और जब युवा कंधों पर वर्दी हो, तो कहने ही क्या। आगरा के लोहामंडी सीओ चमन सिंह चावड़ा का भी युवा जोश देखने लायक है। उनके द्वारा लड़कियों के साथ बढ़ रही छेड़खानी की घटनाओं को लेकर ऐसा कदम उठाया गया, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। सीओ लोहामंड़ी ने स्कूल की छात्राओं को आत्मरक्षा के ऐसे गुरु दिये, जिन्हें सीख कर छात्रायें आत्मविश्वास से लबरेज नजर तो आईं, साथ ही यूपी पुलिस के इस अधिकारी की फैन हो गईं।

अब छेड़खानी करने वालों की नहीं खैर
लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वालों की अब खैर नहीं है। लड़कियां खुद मनचलों को सबक सिखाएंगी। आगरा पुलिस लड़कियों को आॅपरेशन सेल्फ डिफेंस के तहत मनचलों से खुद निपटने के लिए ट्रेनिंग दे रही है। इस अभियान की शुरूआत सीओ चमन सिंह चावड़ा के नेतृत्व में की गई। सीओ लोहामंडी चमन सिंह छावड़ा ने अपने सर्किल में आने वाले ग‌र्ल्स स्कूल-कॉलेजों में सेल्फ डिफेंस की कार्यशालाएं शुरू कीं हैं।

यहां हुई पहली कार्यशाला
पहली कार्यशाला गढ़ी भदौरिया स्थित बैजंती देवी स्कूल में मंगलवार की सुबह हुई। यहां सीओ लोहामंडी ने 12 वीं की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के विभिन्न साधनों के बारे में बताया। एक घंटे की कार्यशाला में उन्होंने महिला सुरक्षा के हेल्पलाइन नंबर 1090, यूपी 100 के बारे में जानकारी दी। लड़कियां घर में अकेली हैं या सुनसान सड़क से जा रही हैं, तो ऐसे में कोई शोहदा छेड़खानी करता है तो हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर पुलिस की तत्काल मदद ले सकती हैं।

लड़कियां इन्हें बनायें हथियार
सीओ चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि छेड़खानी की घटना के समय लड़कियां डरें नहीं, बल्कि अपने पास रखे सामन को भी हथियार बनाया जा सकता है। सीओ ने बताया कि लड़कियों के पास हेयर पिन, हैंडबैग, नाखून जैसे तमाम हथियार होते हैं, लड़कियां उनका भी प्रयोग कर खुद की आत्मरक्षा कर सकती हैं।

Updated on:
10 Jul 2018 07:10 pm
Published on:
10 Jul 2018 07:08 pm
Also Read
View All