आगरा

स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान, देश आरएसएस की मानसिकता से चलेगा

अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बसपा सपा की सरकार में हुए विभागों में भ्रष्टाचार, भुगत रही भाजपा सरकार, परिवहन मंत्री ने रोडवेज संभागीय और विद्युत विभाग के ज़ोन ओर मंडल के आलाअधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2018, 6:49 PM IST
bjp
transport minister

आगरा। परिवहन मंत्री ने शुक्रवार को आगरा में कड़े तेवर दिखाए। सपा मुखिया अखिलेश यादव सहित मायावती की तत्कालीन सरकार को आड़े हाथों लिया। सपा मुखिया पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि बंगला खाली करने पर आज तक इतिहास में नहीं सुना कि किसी मंत्री या विधायक ने बंगले से टोंटी चुराई हो। जबकि पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर टोंटी चुराने और आवास में तोड़फोड़ के आरोप लग रहे हैं। अखिलेश यादव के राज्यपाल पर आरएसएस की मानसिकता से काम करने का आरोप लगाने वाले बयान पर भी स्वतंत्र देव सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश अब आरएसएस की मानसिकता से ही चलेगा। परिवहन मंत्री आगरा में रोडवेज संभागीय और विद्युत विभाग के जोन और मंडल के आला अधिकारियों संग समीक्षा करने आगरा पहुंचे थे। परिवहन मंत्री ने तीनों ही विभागों को राजस्व बढ़ाने और घाटे को कम करने के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए।

बसपा पर हुए हमलावर, बताया चरम पर हुआ भ्रष्टाचार
परिवहन मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बसपा पर निशाना साधा। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों में परिवहन और आरटीओ में भ्रष्टाचार चरम पर था। उन्होंने कहा कि विभाग भी राज्य के प्रति ज्यादा गंभीर नहीं थे। सपा और बसपा सरकारों के राज में हुए भ्रष्टाचार का खामियाजा भाजपा की सरकार को भुगतना पड़ रहा है।

प्रदेश में नई बसों का बेड़ा जल्द
उन्होंने कहा कि जल्द ही एक हजार नई बसों को शामिल किया जाएगा, कुंभ मेले से पहले बसों का बेड़ा परिवहन विभाग में शामिल हो जाएगा। जिससे यात्रियों को इन बसों का लाभ मिल सके। कंडम हो चुकी बसों को जल्द हटाने का काम शुरू होगा।

सड़क हादसों में मौतों पर जताई चिंता
परिवहन मंत्री ने प्रदेश में होने वाले सड़क हादसों में हो रही मौतों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ ही आम जनता को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक होना पड़ेगा ताकि हादसों में कमी आए। एक सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री ने कहा कि आगरा में भी ड्राइविंग टेस्ट और फिटनेस टेस्ट के लिए आधुनिक वर्कशॉप बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव मंगाकर रणनीति बनाई जाएगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि बस अड्डों को आधुनिक बनाया जा रहा है ताकि यात्रियों को सुलभ और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक