आगरा

UP Weather Forecast: इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इस दिन से निकालने पड़ जाएंगे स्वेटर, पड़ेगा कोहरा

मौसम विभाग की मानें तो ऐसी हवा से दीवाली के बाद पारा गिरेगा।दिसंबर के शुरुआत में ही पारा दो डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।
less than 1 minute read
Oct 14, 2019
Feature image

आगरा। मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है। शरद पूर्णिमा की राम से सर्दी का अहसास होने लगा है। दिन में धूप के बाद रात में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो ऐसी हवा से दीवाली के बाद पारा गिरेगा। दिसंबर के शुरुआत में ही पारा दो डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार दिवाली के बाद तापमान में लगातार गिरावट आएगी। नवंबर के प्रथम सप्ताह में न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। दिसंबर में कोहरा छाने के साथ तापमान दो डिग्री तक पहुंच सकता है। पिछले साल दिसंबर में पारा 2.9 डिग्री दर्ज किया गया था। फरवरी तक तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होगी, इसके बाद तापमान बढ़ने लगेगा।

शरद पूर्णिमा की रात रही ठंडी
शरद पूर्णिमा की रात ठंडी रही, हालांकि दोपहर एक बजे के बाद धूप तेज होती गई लेकिन शाम को मौसम का मिजाज बदलने लगा, रात को ठंडी हवा चलने लगीं। इससे अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Published on:
14 Oct 2019 07:25 pm