आगरा

मकर संक्रांति पर बदलेगा मौसम! यूपी के इन जिलों में होगी जोरदार बारिश, लखनऊ से झांसी तक अलर्ट

UP Weather Alert: यूपी में ठंड, कोहरा और बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। IMD ने 28 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Jan 14, 2026
फाइल फोटो-पत्रिका

UP Rain News: यूपी में मौसम का रूख तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। कई जिलों में कोहरे का कहर, तो कई जिलों में खिली धूप नजर आ रही है। यूपी में दोहरे मौसम के प्रकोप के कारण लोगों को काफी मुश्किलें हो रही हैं। वहीं इस बीच मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी किया है। IMD के ताजा अलर्ट के मुताबिक, यूपी में जल्द ही झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। आज 14 जनवरी को यूपी के कई जिलों में सुबह-सुबह भयानक कोहरा देखने को मिला। आगरा से लेकर नोएडा, लखनऊ से वाराणसी कोहरे की मोटी चादर देखने को मिली। यूपी में आज और कल, मकर संक्रांति और खिचड़ी का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं अनुमान है कि कल यानी 15 जनवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ का अगमन होगा, जिस वजह से कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें

पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड! यूपी के इन जिलों में होगी जोरदार बारिश, लखनऊ से नोएडा तक अलर्ट

इस दिन होगी जोरदार बारिश

IMD के मुताबिक, 18 और 19 जनवरी को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की से जोरदार बारिश देखने को मिलेगी। बारिश के कारण तापमान में काफी तेजी से उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने आज यूपी के 28 जिलों में 100 से 500 मीटर विजिबिलिटी होने का अलर्ट जारी किया है। मेरठ, बिजनौर, बागपत, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, रामपुर, बरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, शाहजहांपुर,बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकुट और प्रयागराज में घना कोहरा नजर आएगा।

तापमान में होगी गिरावट

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज ठंड बढ़ने वाली है। वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, सोनभद्र, जौनपुर, सुल्तानपुर, बलिया, मऊ और आसपास के इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान थोड़ा कम रहेगा। दिन में धूप अच्छी खिलेगी, लेकिन दिन और रात दोनों समय ठंड काफी तेज महसूस होगी। लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह है।

लखनऊ में दो दिन बाद घना कोहरा

राजधानी लखनऊ में दो दिन बाद फिर से घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने इसकी संभावना जताई है। बुधवार को यहां मौसम साफ रहने की उम्मीद है। आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

नोएडा में सुबह हल्का कोहरा

दिल्ली के पास स्थित नोएडा में आज सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। धीरे-धीरे ठंड से राहत मिलने की संभावना है।

नया पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा मौसम

IMD मुताबिक, 15 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके असर से दो दिनों तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और ठंड का मिजाज बदल सकता है।

Published on:
14 Jan 2026 09:23 am
Also Read
View All

अगली खबर