2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड! यूपी के इन जिलों में होगी जोरदार बारिश, लखनऊ से नोएडा तक अलर्ट

UP Weather Alert: यूपी में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
IMD issues Heavy Rain Alert

IMD issues Heavy Rain Alert

UP Rain News: यूपी में भीषण ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक कोहरे और कोल्ड डे के कहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 13 जनवरी को राज्य के कई जिलों में कोल्ड डे जैसे हालात रहेंगे। वहीं कई हिस्सों में कोहरे की चादर भी देखने को मिलेगी। IMD के अनुसार, अगले 24 घंटे में यूपी के पश्चिमी हिस्से में कोई बदलाव तो नहीं होगा, लेकिन पूर्वी हिस्से में तापमान में मामूली कमी देखने को मिल सकती है। आज यूपी की सुबह घने कोहरे और गलन के साथ होने वाली है। कई जिलों में कोहरे और कोल्ड डे का असर साफ-साफ देखने को मिलेगा। मौसम विभाग पूरे राज्य में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

14 और 15 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 14 जनवरी को पूर्वी यूपी के साथ पश्चिमी यूपी में कोहरे और कोल्ड डे का कहर देखने को मिलेगा। लोगों को गलन का भी एहसास होने वाला है। वहीं 15 जनवरी के आसपास यूपी में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे बारिश की के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को यूपी के कई जिलों में कोहरा देखने को मिलेगा। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बिजनौर, मेरठ, बागपत, हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, जालौन, इटावा और आगरा में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। कुछ जगहों पर कोहरा घना भी हो सकता है, जिससे दृश्यता कम रहेगी।

इन जिलों में खिलेगी धूप

वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने की संभावना है। प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, अयोध्या, बलिया, सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी और आसपास के जिलों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने की उम्मीद है। इससे दिन के समय हल्की राहत मिल सकती है।

लखनऊ और नोएडा का मौसम

राजधानी लखनऊ में मंगलवार की सुबह हल्का कोहरा रहेगा। जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, धूप निकल आएगी। यहां न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले दो दिनों तक मौसम में खास बदलाव नहीं होगा। नोएडा में सुबह के समय घना कोहरा पड़ सकता है, जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 4 और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

बारिश और आगे का अनुमान

प्रदेश में 17 जनवरी तक ठंड और घना कोहरा बना रह सकता है। 18 जनवरी को पूर्वांचल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहेगा।

Story Loader