आगरा आना तय लेकिन अभी तारीख निश्चित नहीं 24 या 25 फरवरी को आएंगे, प्रशासन ने शुरू की तैयारी
आगरा। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के बुलावे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) नई दिल्ली आ रहे हैं। वे आगरा (Agra) भी आएंगे। 24 या 25 फरवरी, 2020 को आगरा आना है। तारीख तय होना बाकी है। प्रशासन को सूचना दे दी गई है। डोनाल्ड ट्रम्प ताजमहल (Tajmahal) के अलावा कलाकृति (Kalakriti culture and convention centre) में होने वाले ‘ताज-द-मोहब्बत’ शो भी देखेंगे। यह अपने आप में नई बात है।
यह भी पढ़ें
साथ में आ रही मेलानिया ट्रम्प
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगरा में शाम साढ़े चार बजे से छह बजे तक रहेंगे। डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में ताजमहल और मोहब्बत का शो देखना है। जाहिर है उनके पास समय बहुत कम है। उनके साथ पत्नी मेलानिया ट्रंप भी होंगी। ताजमहल के पास होटल अमर विलास में उनका प्रवास होगा।
यह भी पढ़ें
सुरक्षा का खाका
अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल है। इसके लिए अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियां 17 फरवरी, 2020 को आगरा आएंगी। इससे पहले एक बार सुरक्षा का जायजा लिया जा सका है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान को दौरान खेरिया हवाई अड्डा से लेकर ताजमहल तक का मार्ग जनशून्य किया जाएगा। लोगों को घरों में बंद कर दिया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस रहेगी। पांच जोन में बांटकर सुरक्षा का खाका खींचा गया है।
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें
मंडलायुक्त ने की बैठक
आगरा मंडल के मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कलाकृति सभागार में सुरक्षा को लेकर बैठक की। इसी सभागार में डोनाल्ड ट्रम्प ताज-द-मोहब्बत शो देखेंगे। इस बैठक में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक नगर बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अभी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं आया है। उनके आगमन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। 24 या 25 फरवरी को आना प्रस्तावित है।