अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में पढ़ाया गया राजनीति का पाठ

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में राजनीति की पाठशाला लगी। जिसमें वैश्य समाज के लोगों को राजनीति का पाठ पढ़ाया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jul 2016, 4:44 PM IST
Vaishya international congress
Vaishya international congress
आगरा।
दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कार्यसमिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए वैश्यों को टिप्स मिले। ये टिप्स उन्हें इस सम्मेलन में आए 200 से अधिक उन वैश्य बंधुओं ने दिए, जो राजनीति के क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल कर चुके हैं। इनमें एमएलए, एमपी और मंत्री भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि किस तरह यूपी चुनाव 2017 में वैश्यों को राजनीति में आगे बढ़ाना है।


हुआ शक्ति प्रदर्शन, अब टिकटों पर रहेगा जोर

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के युवा प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष व हास्य कवि पवन आगरी ने बताया कि दो दिवसीय यह कार्यक्रम निश्चित ही वैश्यों का शक्ति प्रदर्शन था। इससे मैसेज यह देना था कि​ जिन वैश्य के धन पर राजनीति की धुरी घूमती है, अब उन वैश्यों को राजनीति में उतरने से कोई नहीं रोक सकता है। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक दलों को यह संदेश भी दिया गया है कि वैश्य उसी के साथ होंगे, जो वैश्यों का टिकट के लिए वरीयता देंगे।


राजनीति का पढ़ाया पाठ

आयोजक दल में शामिल मुकेश नैचुरल ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में 200 से अधिक एमएलए, एमपी और मंत्री शामिल हुए। सभी ने जानकारी दी कि राजनीति में किस तरह वैश्यों को आगे आना है। राजनीति के सही मायने भी उनके द्वारा वैश्यों को बताए गए। वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया कि किस तरह देश के सबसे बडे प्रदेश यूपी की राजनीति में वैश्यों को अपना दम दिखाना है। सुधीर गोयल ने बताया कि वैश्य के पास पैसे की कमी नहीं है,वो मान सम्मान चाहता है।

Published on: