आगरा

Vande Bharat Sleeper Train: सिर्फ 8 घंटे में पहुंचेंगे मुंबई, यूपी के इन रूटों पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, 15 अगस्त को होगा ट्रायल

Vande Bharat Sleeper Train:उत्तर प्रदेश के चार जिलों से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसमें बरेली, अलीगढ़, आगरा, झांसी शामिल हैं। इसके चलने से मात्र 8 घंटे में मुंबई का सफर तय किया जा सकेगा।
3 min read
• •
Updated: 10 Aug 2024, 12:14 PM IST
Vande Bharat Sleeper Train: सिर्फ 8 घंटे में पहुंचेंगे मुंबई, यूपी के इन रूटों पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, 15 अगस्त को होगा ट्रायल
Vande Bharat Sleeper Train: सिर्फ 8 घंटे में पहुंचेंगे मुंबई, यूपी के इन रूटों पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, 15 अगस्त को होगा ट्रायल

Vande Bharat Sleeper Train: यूपी के आगरा, अलीगढ़, बरेली और झांसी से मुंबई तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो वंदे भारत चेयरकार की तुलना में वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की रफ्तार थोड़ी कम होगी। स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में 16 कोच होंगे। इसमें 11 थर्ड एसी, चार सेकेंड एसी और एक फर्स्ट एसी का कोच होगा। इसकी अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रति घंटे होगी।

चेयरकार वंदे भारत एक्सप्रेस की क्षमता 160 किमी प्रति घंटे की है। जो फिलहाल देश के कई रूटों पर चल रही है। अब बरेली, अलीगढ़, आगरा और झांसी होते हुए बरेली-मुंबई रेल रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाई जाएगी। यह देश की पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। रेलवे ने इसे चलाने के लिए रूट का सर्वे भी कर लिया है। अब स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की समय सारिणी भी जल्द ही जारी की जाएगी।

Vande Bharat Sleeper Train: इस रूट पर दौड़ेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) बरेली से शुरू होकर चंदौसी, अलीगढ़, आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, जलगांव और मनमाड होते हुए मुंबई पहुंचेगी। ट्रेन में 11 एसी 3 टियर, 4 एसी 2 टियर और 1 एसी फर्स्ट क्लास कोच होंगे। इसमें कुल 823 यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रियों को आरामदायक सफर के लिए ट्रेन में कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इनमें सेंसर आधारित लाइटिंग, ऊर्जा-कुशल ओवरहेड लाइटिंग और बेहतर सीढ़ियां शामिल हैं। एसी 3 टियर कोच में भारतीय रेलवे साइड बर्थ कुशनिंग बढ़ाएगी, जिससे यात्रियों को अधिक आराम मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) का ट्रायल 15 अगस्त 2024 से शुरू हो सकता है। हालांकि यह ट्रेन शुरुआत में गुजरात के रास्ते दिल्ली और मुंबई के बीच संचालित होगी।

झांसी से मात्र 8 घंटे में पहुंचेंगे मुंबई, आगरा से लगेंगे 10 घंटे

स्लीपर वंदे भारत (Vande Bharat Sleeper Train) के चलने से आगरा से मुंबई की दूरी मात्र दस घंटे में तय की जा सकेगी। अभी आगरा से मुंबई 1349 किलोमीटर की दूरी ट्रेन से 16.28 घंटे में तय की जाती है। जबकि बरेली से मुंबई की दूरी 1481 किलोमीटर है। सामान्य ट्रेन यह दूरी 27 घंटे में तय करती है। जबकि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) से मात्र 11 घंटे में तय की जा सकेगी।

बात अगर अलीगढ़ की करें तो यहां से मुंबई की दूरी 1295 किलोमीटर है। जिसे तय करने में अभी 25 घंटे लगते हैं। जबकि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) से यह दूरी मात्र नौ घंटे में तय की जा सकेगी। वहीं झांसी से मुंबई की दूरी 1059 किलोमीटर है। जिसे तय करने में अभी 19 घंटे 49 मिनट लगते हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) से यह दूरी मात्र आठ घंटे में तय की जा सकेगी।

Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक