आगरा

VIDEO सीआईए की सूची में विश्व हिन्दू परिषद आतंकवादी संगठन: स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह

विश्व हिन्दू परिषद के प्रन्यासी स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने दी जानकारी।
2 min read
Oct 24, 2018
AK Singh
VIDEO सीआईए की सूची में विश्व हिन्दू परिषद आतंकवादी संगठन: स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह

आगरा। विश्व हिन्दू परिषद के प्रन्यासी (सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी) स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने एक सनसनीखेज जानकारी दी है। उनका कहना है कि अमेरिका की सर्वोच्च जांच एजेंसी सेन्ट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) की सूची में विहिप आतंकवादी संगठन के रूप में दर्ज है। इसी कारण उन्हें शिकागो में होने वाली वल्र्ड हिन्दू कांग्रेस में जाने का मौका नहीं मिला। विश्व हिन्दू परिषद के कारण वीजा नहीं दिया गया। तब उन्हें पता चला कि सीआईए की नजर में विश्व हिन्दू परिषद क्या है?

हिन्दुओं के लिए कार्य
विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार के समक्ष उन्होंने यह समस्या रखी। आग्रह किया कि इसका समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद दुनिया भर के हिन्दुओं के लिए कार्य करता है। धार्मिक और सामाजिक संगठन है। फिर भी सीआईए ने आतंकवादी संगठन के रूप में दर्ज कर रखा है। उन्होंने कहा कि जब मैं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जाता हूं तो 40-50 देशों के प्रतिनिधि आते हैं। यूरोप से भी आते हैं।

आलोक कुमार को अवगत कराया
श्री एके सिंह ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा आदि क्षेत्रों में काम कर रहा है। इसके बाद भी विश्व हिन्दू परिषद को आतंकवादी संगठन के रूप में दर्ज करना निंदनीय है। इस विषय को भारत सरकार के समक्ष रखें। बाद में कार्यक्रम का संचालन कर रहे विहिप के महानगर महामंत्री राजीव शर्मा ने बताया कि यह विषय हमारे संज्ञान में है और उचित स्तर पर अवगत करा दिया गया है।

वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम में आए थे
उल्लेखनीय है कि आलोक कुमार वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर पंचकुइयां में आयोजित कार्यक्रम में विहिप और बजरंग दल के नेताओं को संबोधित किया। मंच पर विहिप के प्रांत कार्याध्यक्ष विनोद गोयल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक हरिशंकर शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में आलोक कुमार ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए चलने वाले अभियान के बारे में जानकारी दी।

Published on:
24 Oct 2018 08:09 pm