आगरा

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष ने कही ये बड़ी बात

हिन्दुओं ने कलंक मिटा दिया है, अब मंदिर बनने की बारी है।
less than 1 minute read
Oct 29, 2018
ram mandir
ram mandir

आगरा। विश्व हिन्दू परिषद बृज प्रांत के कार्याध्यक्ष विनोद गोयल का कहना है कि राम जन्मभूमि पर हिन्दुओं का ही अधिकार है, किसी और का नहीं। साक्ष्य भी हमारे पक्ष में है। सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला करे, अयोध्या में राम मंदिर वहीं बनेगा, जहां रामलाल आज विराजमान हैं। हिन्दुओं ने कलंक मिटा दिया है, अब मंदिर बनने की बारी है।

साक्ष्य हमारे पक्ष में
श्री गोयल सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या विवाद से पहले पत्रिका से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानून अंधा होता है। वह साक्ष्य के आधार पर फैसला करता है। अगर सुप्रीम कोर्ट ने साक्ष्यों को ध्यान में रखा तो फैसला श्रीराम जन्मभूमि के पक्ष में आएगा। फिर भी साफ-साफ कहना यह है कि फैसला जैसा भी आए, राम मंदिर वहीं बनेगा। विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार भी आगरा में इस तरह की घोषणा कर गए हैं। संतों ने भी निर्णय ले लिया है।

अब और इन्तजार नहीं
विश्व हिन्दू परिषद बृज प्रांत के कार्याध्यक्ष विनोद गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को राम मंदिर की बात खुलकर कहनी चाहिए। भाजपा के नेता दो तरह की बात कर रहे हैं। उन्हें कानून बनाकर राम मंदिर की बात कहनी चाहिए, जैसा कि भाजपा प्रस्ताव पारित कर चुकी है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए अब और इंतजार करने के पक्ष में जनता नहीं है। परिणाम जो भी हो, राम मंदिर बनकर रहेगा।

Updated on:
29 Oct 2018 11:06 am
Published on:
29 Oct 2018 11:06 am