आगरा

शिवपाल यादव को लेकर फैल रही इस बड़ी अफवाह पर जारी हुआ बयान…, जमकर हो रहा वायरल

समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के अध्यक्ष शिवपाल यादव की पार्टी को कौन सा चुनाव चिन्ह मिलने जा रहा है।
1 minute read
Oct 17, 2018
shivpal singh yadav
Shivpal Yadav

आगरा। समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के अध्यक्ष शिवपाल यादव इन दिनों खूब चर्चा में हैं। फिरोजाबाद के रोड शो ने उनकी ताकत का एहसास करा दिया है। इसके बाद एक अफवाह फैलाई जा रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि निर्वाचन आयोग ने शिवपाल यादव की पार्टी को चुनाव चिन्ह देने से इनकार कर दिया है। इस पर समाजवादी सेक्युलर मार्चे ने बयान जारी कर दिया है। ये बयान जमकर वायरल हो रहा है।


जारी हुआ ये बयान
समाजवादी सेक्युलर मोर्च के मुख्य प्रवक्ता डॉ. सीपी राय द्वारा जारी इस बयान में कहा गया है कि यह पूरी तरह से भ्रामक है और तथ्यात्मक रूप से न सिर्फ गलत है, बल्कि इसके पीछे की मंशा शिवपाल यादव की लोकप्रियता को नुकसान पहुंचना है।

बताये ये तीन मुख्य कारण
1- समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने अभी सिम्बल के लिए कोई आवेदन ही नहीं किया, तो इसके निरस्त होने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। निरस्तीकरण की प्रक्रिया आवेदन पर होती है, इस मामले में आवेदन ही नहीं हुआ तो इस तरह के अफवाह का कोई मतलब नहीं है।

2- दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि चुनाव आयोग स्वयं राजनीतिक दलों से 6 महीने पहले सिम्बल के लिए आवेदन मांगता है। अभी चुनाव में 6 महीने से अधिक का वक्त है और चुनाव आयोग द्वारा अभी तक कोई आवेदन नहीं मांगा गया है।

3- यह पूरा प्रपोगेंडा शिवपाल यादव के बढ़ते जनाधार को देखते हुए कुछ लोगों की बौखलाहट दिखाता है और आम जनमानस को भ्रमित करने का प्रयास है।

जमकर हो रहा वायरल
समाजवादी सेक्युलर मोर्च के मुख्य प्रवक्ता डॉ. सीपी राय द्वारा जारी ये बयान शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। समाजवादी समर्थकों द्वारा स्पष्ट कहा जा रहा है कि शिवपाल यादव के बढ़ते जनाधार को नुकसान पहुंचाने के लिए इस तरह की अफवाह फैलाई जा रही हैं।

Updated on:
17 Oct 2018 08:21 am
Published on:
17 Oct 2018 08:21 am