आगरा

जीत के जश्न में डूबे ये चैम्पियन

डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का एसीई इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कॉलेज में हुआ आयोजन।

2 min read
Dec 06, 2017
ACE College

आगरा। एसीई इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल टूर्नामेंट में 17-21, 21-15, 15-13 के सेट के साथ टूंडली के एसएसपी इंटर कॉलेज ने अपना कब्जा किया। रोमांचकारी व कड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ हुए मैच के बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से विजेता टीम को ट्रॉफी व चार हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। टॉफी पाकर चैम्पियन खुशी से उछल पड़े।

दो दिवसीय थी खेल प्रतियोगिता
एसीई कॉलेज में 5 व 6 दिसम्बर को दो दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें आगरा व फिरोजाबाद जिले की 20 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का शुभारम्भ चेयरमैन संजय गर्ग व सचिव अखिल गोयल ने गुब्बारे उड़ाकर किया। क्वालीफाइंग राउंड के बाद 6 टीम श्रीरामानंद गर्ग इंटर कॉलेज फिरोजाबाद, न्यू सेंट स्टीफन पब्लिक स्कूल आगरा, एसडी इंटर कॉलेज आगरा, श्री बीएस सिकरवार इंटर कॉलेज आगरा, एसएसपी इंटर कॉलेज टूंडला की दो टीम सुपर सिक्स में पहुंची। इसके बाद सेमीफिनल में जगह बनाने के लिए टीमों में रोमांचकारी मुकाबले देखने को मिले। कड़ी टक्कर के बाद 4 टीमें (एसडी इंटर कॉलेज आगरा, श्री बीएस सिकरवार इंटर कॉलेज आगरा, व टूंडला के एसएसपी टर कॉलेज की दो टीमें) सेमीफाइनल में पहुंची।

आज हुआ फाइनल
बुधवार को टूंडला के एसएसपी इंटर कॉलेज की प्रतम व द्वितीय टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें द्वितीय टीम में ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता टीम को ट्रॉफी, चार हजार रुपए का चैक, प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान किए गए। वहीं रनरअप टीम को दो हजार का चेक, मेडल, प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। रेफरी थे सुमित व राहुल। इस अवसर पर आरके सिंह, दीपक सिंह व इंद्रवीर सिंह आदि मौजूद थे।

इन कॉलेज की टीमों ने लिया भाग
श्रीरामानंद गर्ग इंटर कॉलेज फिरोजाबाद, न्यू सेंट स्टीफन पब्लिक स्कूल आगरा, एसडी इंटर कॉलेज आगरा, श्री बीएस सिकरवार इंटर कॉलेज आगरा, एसएसपी इंटर कॉलेज टूंडला की दो टीमें, आरडीएस एजूकेशन एकेडमी टूंडला, ठाकुर वीरी सिंह इंटर कॉलेज टूंडला, श्रीराम मूर्ति इंटर कॉलेज फिरोजाबाद, आरसी उदैनिया इंटर कॉलेज बरहन आगरा, बृजराज सिंह इंटर कॉलेज फिरोजाबाद, सरस्वती विद्या मंदिर फिरोजाबाद, एएस इंटर कॉलेज फिरोजाबाद, बृज पब्लिक इंटर कॉलेज ट्रांस यमुना आगरा, जीडी इंटर कॉलेज टेढी बगिया आगरा, जॉन्स मैरी टर कॉलेज ट्रांस यमुना आगरा, सिरसागंज पब्लिक स्कूल, नारायण इंटर कॉलेज शिकोहाबाद, परशुराम इंटर कॉलेज आगरा।

Published on:
06 Dec 2017 07:37 pm
Also Read
View All