आगरा

सर्दी शुरू होती ही बना लिया रिकॉर्ड, जानिए इस महीने मौसम का हाल

दूसरा सबसे ठंडा शहर है आगरा, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट, पश्चिमी विक्षोम सक्रिय होने से बारिश की भी संभावनाएं

2 min read
Nov 22, 2017
weather

आगरा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश ने मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट ला दी है। आगरा सूबे का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई, तो न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आने वाले दिनों में मौसम और सर्द होने की संभावनाएं मौसम वैज्ञानिकों ने व्यक्त की हैं। आगरा में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को भी तापमान में 2.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई थी।

सर्द रातों का सिलसिला होगा शुरू
नवंबर के महीने में सर्द रातें होना शुरू हो रही हैं। हवाओं में ठंडक शुरू हो गई हैं। एक तरह से शीतलहर सी शरीर को चुभ रही हैं। सूरज भी बादलों में लुका छुपी का खेल रहा है। ऐसे में आम जनमानस को सर्द हवाओं की मार झेलनी पड़ रही है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि जो तापमान दिसम्बर और जनवरी में पिछले कुछ सालों में दर्ज किया गया था। 2017 में वही तापमान नवंबर के महीने में देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोम के चलते आने वाले दिनों में मौसम और अधिक सर्द रहने की संभवानाएं भी व्यक्त की जा रही हैं।

बारिश भी होने की संभावनाएं
मौसम वैज्ञानिक डॉ.सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि इन दिनों पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। कई मैदानी स्थानों पर बारिश भी हो रही है। पश्चिमी विक्षोम सक्रिय हो रहा है। हवा का दबाव बनने के चलते बादल भी बन रहे हैं। धुंध लगातार छाई हुई है। आने वाले दिनों में आगरावासियों को सर्द रातों से रूबरू होना पड़ेगा, वहीं बारिश भी होने की संभावनाएं बन रही हैं। 24 नवंबर के बाद बारिश हो सकती है। कोहरा आने वाले दिनों में परेशान करेगा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच सकता है।

Published on:
22 Nov 2017 08:04 am
Also Read
View All