आगरा

Weather Update: आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट, भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, जानें मौसम विभाग पूर्वानुमान

Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में छिटपुट से हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है।

2 min read
Sep 21, 2023
Weather Update Meteorological Department alert heavy rain and lightning forecast
मौसम विभाग ने यूपी में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

weather update भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा समेत कई राज्यों में अच्छी खासी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, मौसम कार्यालय ने यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट और ऑरेंज जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है। यूपी के अधिकांश जिलों में इस हफ्ते बारिश की बौछारें पड़ेंगी। वहीं, आज 21 सितंबर की बात करें, तो आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी।

पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना
उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले तीन दिनों में पूर्वी और आसपास के मध्य भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में छिटपुट से हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश के बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, हमीरपुर, महोबा, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, बस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, और बलिया में एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना है।

बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, उन्नाव, श्रावस्ती, गोंडा, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र में कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं।

मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
वहीं, आईएमडी ने बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

Published on:
21 Sept 2023 04:38 pm