आगरा

आगरा में आसमान से बरस रही आग, सुबह ही तापमान पहुंचा 44 डिग्री

— ताजनगरी में बारिश न होने के कारण लगातार बढ़ रहा तापमान, गर्मी से हो रहा हाल बेहाल।

less than 1 minute read
Jun 30, 2021
day temperature reached 36 degrees

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। ताजनगरी आगरा में आसमान से आग बरस रही है। सुबह ही तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। आने वाले दिनों में और तापमान बढ़ने की आशंका है। उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है।
यह भी पढ़ें—

ताजनगरी में बरस रहे अंगारे
उत्तर प्रदेश में मौसम की मार से इंसान परेशान है। मंगलवार को जहां पूरे प्रदेश में आगरा दूसरे स्थान पर रहा था तो वहीं बुधवार सुबह ही मौसम का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। उमसस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। गर्म हवाओं ने शरीर को झुलसा दिया। दो पहिया वाहनों और पैदल चलने वालों के शरीर को लू भरी तेज हवा और धूप ने झुलसा दिया। मंगलवार को तापमान 42.9 डिग्री पर रहा जबकि न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया था। रात में पारा प्रदेश में सबसे ज्यादा है। बीते साल 29 जून को दिन में पारा 41.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री रहा था। इस बार पारा बीते साल से ज्यादा है। बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में यह तेज धूप और परेशान कर सकती है। दिन भर गर्म हवाओं के थपेड़े झेलने होंगे।


मंगलवार को यूपी के पांच शहरों का हाल
शहर अधिकतम न्यूनतम
झांसी 43.2 28.4
आगरा 42.9 29.6
अलीगढ़ 41.6 28.6
बांदा 41.2 28.3
कानपुर 40.5 28.8

Published on:
30 Jun 2021 10:53 am
Also Read
View All