आगरा

World Breastfeeding Week: बच्चे के जन्म के बाद छह माह तक मांएं बनाएं इन चीजों से दूरी

World Breastfeeding Week (1-7 August) छह माह तक बच्चा मां पर निर्भर होता है। ऐसे में मां को कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए, ताकि बच्चे के शरीर में कोई नुकसानदायक चीज न पहुंचे।

2 min read
Aug 03, 2018
breastfeeding
breastfeeding

आगरा। जन्म के बाद छह महीने तक नवजात मां पर ही निर्भर होता है। मां का दूध ही बच्चे का सर्वोत्तम आहार माना जाता है। लिहाजा ऐसे में मांओं को खाने पीने की तमाम चीजों से परहेज करना चाहिए। ताकि बच्चे को मां के दूध से पूरा पोषण मिल सके और उसकी शारीरिक और मानसिक ग्रोथ ठीक से हो सके।

मूंगफली: यदि परिवार में किसी को एलर्जी की समस्या रही हो तो मांएं मूंगफली खाने से परहेज करें। इससे बच्चे को भी एलर्जी हो सकती है। बच्चे को चकत्ते आदि हो सकती है।

खट्टी चीजें: विटामिन सी से भरपूर खट्टी चीजें जैसे नींबू, आंवला आदि अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए। इससे बच्चे का पाचन तंत्र खराब हो सकता है। खाने न पच पाने के कारण बच्चे का पेट खराब हो सकता है।

कॉफी: कॉफी को कम से कम मात्रा में लें, चाहे वो कोल्ड हो या हॉट। कॉफी में कैफीन पाया जाता है। यदि मां कॉफी लेंगी तो दूध के माध्यम से वो बच्चे के पेट में जाएगी। कैफीन से नींद उड़ जाती है। लिहाजा बच्चे को ठीक से नींद नहीं आएगी और वो चिड़चिड़ा हो जाएगा।

लहसुन: लहसुन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन जब मांएं इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करती हैं तो इसकी महक मां के दूध में आने लगती है। ऐसे में कई बार बच्चा दूध पीना बंद कर देता है। फिर भूखा होने पर चिड़चिड़ाता है।

इन सब्जियों से परहेज: मूली, गोभी और पत्तागोभी गैस बनाती हैं। यदि मां को गैस की समस्या होगी तो बच्चे को भी हो सकती है। इससे बच्चा परेशान होगा। लिहाजा छह महीने तक इनसे परहेज करें।

Updated on:
02 Aug 2018 04:13 pm
Published on:
03 Aug 2018 09:00 am