आगरा

शराबी पति की शिकायत करने पहुंची महिला पर यूपी पुलिस के सिपाही की डोल गई नीयत, महिला को बुला लिया थाने और फिर…, देखें वीडियो

एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता की सुनवाई सीओ लोहामंडी चमन चावड़ा ने की।
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2019, 2:37 PM IST
Feature image

आगरा। शराबी पति परेशान करता है। बच्चों को पढ़ाता नहीं है, उसे घर से निकाल दिया है, ये शिकायत लेकर थाना शाहगंज पहुंची महिला पर यूपी पुलिस के सिपाही की नियत खराब हो गई। एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला ने आरोप लगाया कि सिपाही ने उसका नंबर ले लिया, इसके बाद उसे रोज थाने बुला लेता। उससे अश्लील बातें शुरू कर दीं। महिला ने थाने में अन्य पुलिसकर्मियों से शिकायत की, तो किसी ने उसकी सुनवाई नहीं की। इसके बाद आज वह मामले की शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची।

ये है मामला
मामला थाना शाहगंज क्षेत्र के प्रकाश नगर का है। यहां की रहने वाली महिला अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। महिला ने बताया कि उसकी शादी को काफी समय हो चुका है। पति शराब पीता है। उसके तीन बच्चे हैं। पैसे न होने के कारण बच्चे स्कूल भी नहीं जाते हैं। पति के शराब पीने का उसने विरोध किया, तो उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसकी शिकायत लेकर जब वह थाना शाहगंज पहुंची, तो वहां सिपाही ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

सिपाही पर लगाया ये आरोप
महिला ने बताया कि शिकायत करने के दौरान थाना शाहगंज में तैनात सिपाही विपिन कुमार ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद उसे फोन करके कई बार थाने बुलाया। वह उसे कमरे में काफी देर तक बिठाये रखता था। इस दौरान उससे अश्लील बातें भी करता था। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत थाने के अन्य पुलिसकर्मियों से की, लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की।

कार्रवाई के आदेश
एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता की सुनवाई सीओ लोहामंडी चमन चावड़ा ने की। सीओ ने इस मामले में थाना प्रभारी शाहगंज को फोन कर पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक