पति द्वारा ऐसी हरकत की जाती थी, दो पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली।
आगरा। पति द्वारा ऐसी हरकत की जाती थी, कि महिला तंग आ चुकी थी। वह समझ नहीं पा रही थी, कि अाखिर करे क्या। उसे अंत में कोई रास्ता दिखाई नहीं दिया, तो दो पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। वहीं मायका पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है दहेज की मांग को लेकर सुसरालीजनों द्वारा विवाहिता का उत्पीड़न किया जा रहा था।
यहां का है मामला
फिरोजाबाद थाना एका के गांव सिरसेला निवासी पूर्व फौजी राजेंद्र सिंह ने इकलौती बेटी रुचि की शादी 12 दिसंबर 2013 को एटा के मिरहची निवासी प्रमोद यादव के बेटे देवेश से की थी। शादी के समय देवेश पढ़ाई कर रहा था। उनका एक बेटा पांच साल का जय और ढाई साल की बेटी परी है। हाल में देवेश राधा कुंज, सिंकदरा में रह रहा था।
विवाहिता की मिला शव
मायके पक्ष के लोग अचानक उसके घर पहुंचे तो रुचि मृत मिली। ससुरालीजन फरार हो गए थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के भाई योगेश ने पति, सास, ससुर, ननद, नंदोई, जेठ और जिठानी के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
शराबी पति से थी परेशान
भाई योगेश ने बताया कि रुचि का पति देवेश कुछ कमाता नहीं था। वह नशा करता था। घर खर्च नहीं देता था। इससे बहन परेशान थी। पति की इस आदत से परेशान होकर वह कई बार मायके आ गई। देवेश को परिजनों ने कई बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया। तीन से पांच महीने रहकर आता। एक महीने ठीक रहता। इसके बाद फिर से नशा करने लगता।
पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट
थाना सिकंदरा पुलिस ने कमरे से दो पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के कमरे से दो पन्नों का एक पत्र बरामद किया है, जिसमें महिला ने अपना दर्द बयां किया है।