आगरा

पति के साथ जा रही पत्नी को दो वर्ष बाद अचानक दिखा पुराना प्रेमी, इसके बाद उसने भरे बाजार जो किया, थम गईं लोगों की सांसे

पति के साथ बाइक से बाजार जा रही पत्नी की नजर अचानक अपने पुराने प्रेमी पर पड़ गई।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2019, 2:32 PM IST
Wife
Wife

आगरा। पति के साथ बाइक से बाजार जा रही पत्नी की नजर अचानक अपने पुराने प्रेमी पर पड़ गई। प्रेमी को देखते ही उसने बाइक रोकने के लिए कहा। पति ने बाइक नहीं रोकी, तो वह बाइक से कूद गई। यह नजारा देख लोग हैरत में पड़ गये। वह पति को छोड़ प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। मामला पुलिस तक जा पहुचा। सूचना पर लड़की के घरवाले भी मौके पर आ गए।

यहां का है मामला
ये मामला थाना एत्मादौला क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली युवती के प्रेम संबंध लंबे समय से पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ थे। परिजनों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने युवती की शादी अलीगढ़ में कर दी। शादी के बाद भी प्रेमी के लिए उसका प्रेम कम नहीं हुआ। वह प्रेमी से मिलने के लिए लगातार प्रयास करती रही। उधर प्रेमी का विवाह भी दूसरी लड़की से हो गया था।

बाजार में हुआ कुछ ऐसा
युवती अलीगढ़ से अपने पति के साथ मायके हुई थी। पति के साथ वह बाइक से बाजार जा रही थी, इसी दौरान उसकी नजर प्रेमी पर पड़ गई। प्रेमी को देख वह उत्साहित हो गई और बाइक रोकने के लिए कहा। पति ने बाइक नहीं रोकी, तो वह चलती बाइक से कूद गई। यह देख पति के होश उड़ गए। वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई।

पुलिस ने समझाया
ये मामला पुलिस चौकी जा पहुंचा। लड़की के परिजन भी वहां आ गए। परिजनों के साथ ही पुलिस ने लड़की को समझाया, जिसके बाद वह अपने पति के साथ जाने के लिए राजी हुई।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक