महिला सशक्तीकरण दौड़ का उत्तर प्रदेश में भव्य स्वागत हुआ।
आगरा। राजमाता विजय राजे सिंधिया के जन्मशताब्दी वर्ष पर भाजपा द्वारा निकाली जा रही महिला सशक्तीकरण दौड़ का उत्तर प्रदेश में भव्य स्वागत हुआ। शनिवार को यूपी के आगरा की सीमा में यात्रा को विदाई देने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया पहुंची, तो वहीं उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने यात्रा का स्वागत किया।
यूपी और राजस्थान के बेहतरीन संबंध
राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि ये आयोजन देश के लिए संदेश है। इतना बड़े आयोजन से महिला सशक्तिकरण का संदेश पूरे देश में मिसाल साबित होगा। वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने राजस्थान और उप्र को भाई- भाई बताते हुए कहा कि दोनों राज्यों एक समान हैं। डिप्टी सीएम बोले की दोनों प्रदेश में आपसी समन्वय बहुत अच्छा है। उप्र के बहुत से लोग राजस्थान में और राजस्थान के बहुत से लोग उत्तर प्रदेश में रह रहे हैं।
12 अक्टूबर से शुरू हुई दौड़
राजामाता विजिया राजे सिंधिया की जन्म शताब्दी पर आयोजित हुई दौड़ उनके जन्मस्थल ग्वालियर से 12 अक्टूबर को शुरू हुई थी, जो आज सैंया आगरा पहुंची। इस यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाह के साथ तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।