आगरा

स्कूल में भी बच्चे रहें सुरक्षित, इसके लिए दिए गए ये जरूरी टिप्स

इस वर्कशॉप को कंडक्ट कराने के लिए दिल्ली से एक्सपर्ट्स को बुलाया गया था
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2017, 11:51 AM IST
Mount litera school
Mount litera school

आगरा। हर एक बच्चे के लिए स्कूल उसका दूसरा घर है और इस घर में बच्चा हर तरह से सुरक्षित रहे, यह ध्यान रखना सबका कर्त्तव्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए और बढ़ती हुईं घटनाओं को रोकने के लिए माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में वर्कशॉप कराई गई, जिसका विषय था ‘सेफ़र स्कूल्स – ए बिग रियलिटी फॉर आवर किड्स’। इस वर्कशॉप के अंतर्गत बच्चों की स्कूल के अन्दर सेफ्टी के बारे में विस्तार से बताया और समझाया गया।

दो चरणों हुई वर्कशॉप
यह वर्कशॉप दो चरण में हुई, जिसमे पहले स्कूल के टीचिंग स्टाफ और दूसरे में स्कूल के सपोर्टिंग स्टाफ को जानकारी दी गई। इस वर्कशॉप को कंडक्ट कराने के लिए दिल्ली से एक्सपर्ट्स को बुलाया गया था, जिन्होंने स्टाफ से खुलकर इस विषय पर बात की और और उनको बताया की किस तरह से हम स्कूल में बच्चों के साथ होने वाली घटनाओं को रोक सकते हैं। उन्होंने बताया की किस तरह से हमें बच्चों के साथ बात करनी चाहिए और उनके आत्म विश्वास को जीतना होगा, जिससे वे हमें निडर होकर सब कुछ बताएं।

ये बताया प्रिंसिपल ने
इस वर्कशॉप के बारे में बताते हुए स्कूल की प्रिंसिपल रंजीता रानी जी ने कहा जिस तरह से दिन व दिन बच्चों के साथ स्कूल में बच्चों के साथ घटनाएं हो रही हैं और हमारे बच्चे अपने आप को सेफ नहीं समझ पा रहे हैं, उसको देखते हुए यह वर्कशॉप स्कूल में करवाई गई है। इस वर्कशॉप में दिल्ली की जानी मानी सेफ्टी अकादमी से एक्सपर्ट्स आये थे और उन्होंने स्कूल टीचर्स और सपोर्टिंग स्टाफ के लिए इसे कंडक्ट किया। उन्होंने कहा कि हमें आशा है की इस वर्कशॉप से हमें लाभ मिलेगा और हम अपने बच्चों को सुरक्षित स्कूल दे पाएंगे।

ये भी पढ़ें -

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक