आगरा

गर्भधारण से प्रसव तक की समस्याओं और निदान पर यहां मंथन करेंगे विशेषज्ञ

एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री व प्रसूति रोग विभाग व एओजीएस द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होटल रमाडा प्लाजा में।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 2:49 PM IST
 Hotel Ramada Plaza
Hotel Ramada Plaza

आगरा। गर्भधारण से लेकर प्रसव तक महिलाओं में होनी वाली हर समस्या और उसके निदान पर देश भर के जाने मानें विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग व एओजीएस यूपी चैप्टर ऑब्स एंड गायनी के संयुक्त तत्वावधान में 10 मई को फतेहाबाद रोड स्थित होटल रमाडा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगभग 400 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस मौके पर पीजी स्टूडेंट द्वारा 30 शोध पत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

ये करेंगी उद्घाटन
कार्यशाला की आयोजन सचिव व एसएन अस्पताल स्त्री व प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा सिंह ने बताया कि कार्यशाला का उद्घाटन 10 मई को सुबह 10.30 बजे मेरठ की पद्मश्री डॉ. उषा शर्मा करेंगी। कार्यशाला में शिशु में होने वाली वंशानुगत विकृतियों, प्रसव के दौरान अधिक रक्तस्त्राव (पीपीएच) के कारण होने वाली मातृ मृत्यु दर को कम करने, गर्भावस्था के दौरान डायबिटीज व इसके कारण मां व शिशु पर पढ़ने वाले दुष्प्रभाव व इलाज के बारे में देश भर के जाने माने विशेषज्ञ अपने अनुभव व नई तकनीकों को साझा करेंगे। प्रसव के दौरान अधिक रक्तस्त्राव की समस्या में बिना बच्चेदानी को निकाले प्रसूता की जान बचाने के लिए बच्चेदानी में टांका लगाना, बकरी बैलून की सुविधा एसएन में भी मौजूद हैं।

ये रहीं मौजूद
बताया गया है कि इस कार्यशाला को यूपी मेडिकल काउंसिल द्वारा 4 क्रेडिट हॉवर्स एवं इंडियन कॉलेज ऑफ आब्स एंड गायनी द्वारा 10 क्रेडिट प्वाइंट प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर डॉ. आरएन गोयल, प्रो. शिखा सिंह, डॉ. मधु राजपाल, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. अनु पाठक, डॉ. रचना, डॉ. मीनल आदि उपस्थित थे।

Updated on:
8 May 2018, 2:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक